ऋत्विक घटक

 ऋत्विक घटक
जन्मदिन विशेष


4 नवम्बर, 1925 जन्म भूमि  ढाका।
मृत्यु 6 फ़रवरी, 1976 स्थान  कोलकाता।।

पत्नी सुरमा, पुत्र रिताबन पुत्री नाम संहिता।
सबसे छोटी पुत्री का प्यारा नाम सुचिस्मिता।।

कर्म-क्षेत्र  फ़िल्म निर्माता-निर्देशक, नाट्य निर्देशक।
प्रथम फ़िल्म है 'नागोरिक' एक पटकथा लेखक।।

अजांत्रिक,मेघे ढाका कोमल, तारा गंधार।
सुबर्णरिखा जैसी फिल्में देश को दी उपहार।।

पद्म श्री से सम्मानित राष्ट्रीय फ़िल्म फेयर पुरस्कार।
लेखन, निर्देशन और अभिनय के अलावा एक सफल नाटककार।

भारतीय फ़िल्म निर्देशकों के बीच उच्च स्थान।
सत्यजीत रे और मृणाल सेन के जैसा है सम्मान।।

भारतीय सिनेमा के उत्कृष्ट निर्देशकों से भी आगे की सोच।
फिल्मों में साहित्यिक प्रधानता दिखलाई निःसंकोच।।

अजांत्रिक कहानी के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार। 
आख़िरी फ़िल्म आत्मकथात्मक ‘जुक्ति तोक्को आर।

ऋत्विक आदिवासी जीवन के पहले फ़िल्मकार ।।
विच्छेदन निर्वासन के पहले छायाकार।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews

1165156