७०३~ अनमोल रत्न शिवमंगल सिंह (इं०प्र०अ०) कम्पोजिट विद्‌यालय रेरीरामपुर वि० ख०- हसेरन, जनपद- कन्नौज UP

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

"हमने ही बदला था, हम ही बदल रहे हैं, हम ही बदलकर रहेंगे।"

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे अनमोल_रत्न शिक्षक साथी से आपका परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपने सकारात्मक एवं प्रेरक प्रयासों से ऐसे अनुकरणीय परिणाम प्राप्त किए हैं जो उन हजारों नकारात्मक लोगों के लिए भी अनुकरणीय एवं प्रेरक हो सकता है जिनका बिना वास्तविक स्थानीय और भौतिक परिस्थितियों को जाने या समझे ही सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रति लगातार भ्रम, भ्रान्ति, नकारात्मकता एवं आलोचना ही करते रहना भूलवश अपना मूल कर्तव्य ही समझ बैठे। एक ओर जहाँ दुनियाँ व्यवसायिकता की अतिवादी सोच से जीवन के संतुलन को खोकर अमानवीय होता जा रहा है वहीं कुछ ऐसे भी आज दूनियाँ में अनुकरणीय चरित्र हैं जो हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक हैं।

https://www.facebook.com/share/p/1BFkGRNBU3/
तो आइये मिलते हैं अपने अनमोल_रत्न शिक्षक साथी से एवं देखते है उनके प्रेरक कार्यों को।
👉1- शिवमंगल सिंह (ई०प्र०अ०)
🌹2- कम्पोजिट वि‌द्यालय रेरीरामपुर, वि०ख०- हसेरन, जनपद- कन्नौज (उ०प्र०)
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत वर्ष- 2002 से।


👉4- पढ़ाई में कमजोर तथा प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों को Extra Class की व्यवस्था स्कूल समय के बाद। विद्‌यालय में अभिभावकों की निर्बाध आवाजाही, हेल्पडेस्क तथा गुणवत्ता युक्त बैठकों से छात्रा नामांकन तथा छात्र ठहराव में वृद्धि। स्कूल समय के बाद जनसंपर्क।
👉5- प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न गतिविधियाँ जैसे- GK, अच्छी आदतें, अंग्रेजी के वाक्य बोलना प्रेरक कहानियाँ तथा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले श्यापट्ट कार्य का वाचन और योगा अनिवार्य रूप से कराया जाना। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा तथा नवोदय, विद्याज्ञान परीक्षा की तैयारी स्वयं मेरे द्वारा कराई जा रही है।


👉A. वि‌द्यालय नामांकन :
सत्र 23-24 : 155
सत्र 24-25 : 162
सत्र 25-26 : 170
👉B. वि‌द्यालय में उपस्थिति का % :
सत्र 23-24 : 79%
सत्र 24-25 : 85.5%
सत्र 25-26 : 90%
👉C. विद‌्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत- 56



👉D. प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता-
•राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा :
सत्र 2022- 23 : 02 छात्र
सत्र 2023- 24 : 01 छात्र  
सत्र 2024- 25 : 02 छात्र
•विद्याज्ञान :
सत्र 2022- 23 : 01 छात्र (प्रथम लेवल)
•इंस्पायर्ड अवार्ड :
सत्र 2022- 23 : 01 छात्र
•राष्ट्रीय आविष्कार अभियान :
सत्र 2022- 23 : 02 छात्र
सत्र 2023- 24 : 02 छात्र (ब्लॉक स्तर)
सत्र 2024- 25 : 02 छात्र (ब्लॉक स्तर)








👉E. खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता:
खेल कूद ( ब्लॉक स्तर) -
2022-23 : 02 छात्र
2023-24 : 02 छात्र
2024-25 : 03 छात्र
खेल कूद (जिला स्तर) -
2024-25 : 01 छात्र
सुलेख, नारे, निबंध (ब्लॉक स्तर) -
2022-23 : 01 छात्र
2023-24 : 02 छात्र
2024-25 : 01 छात्र
















👉6- शिक्षक के रूप में नामांकन एवं ठहराव, विषय पर शोध एवं नवाचार वर्ष /सत्र 2004-05 में किया तथा डायट छिबरामऊ में जमा किया। दैनिक अखबारों में विभिन्न लेख भी प्रकाशित होते रहते हैं। शून्य निवेश नवाचार में कार्य किया।
👉7- संकलन कर्ता-
स्वयं शिवमंगल सिंह (इं०प्र०अ०)
कम्पोजिट विद्‌यालय रेरीरामपुर
वि० ख०- हसेरन, जनपद- कन्नौज UP
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी कुछ प्रेरक और अनुकरणीय कार्य अपने विद्यालय में किए है जिससे सरकारी शिक्षा और शिक्षक का समाज के बीच विश्वास बढ़ा है तो हमें जरूर अपना विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई फोटो के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से लगातार सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए नकारात्मकता फैलाई जा रही हैं, उसका उत्तर अब सरकारी शिक्षा और शिक्षक के अस्तित्व बचाने के लिए, सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी है, जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें।
हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे।
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
30-07-2025

Comments

Total Pageviews