बाबा तुलसी संत महान

बाबा तुलसी संत महान

राम नाम करके गुणगान।

भक्ति-भाव से जग को भिगोया

खुद भी पाया यश सम्मान।

रामचरितमानस लिख डाला

हिंदू धर्म में डाली जान।

त्याग, सेवा, श्रद्धा को लेकर

भक्ति होती और महान।

तुलसी जयंती पर आओ हम

तुलसी का कर लें गुणगान।

राम नाम को करके धारण

कर लें भक्ति का रसपान।


रचयिता
डॉ0 निशा मौर्या, 
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments

Total Pageviews