७०२~ अनमोल रत्न पृथ्वीराज सिंह (प्रधानाध्यापक) उoमाoविo भटवलिया, प्रखंड- मांझा, जिला- गोपालगंज, बिहार
🏅अनमोल रत्न शिक्षक- 2025🏅
मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से बिहार प्रदेश के एक ऐसे अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपने प्रेरक प्रयासों से सरकारी शिक्षा एवं शिक्षक के प्रति फैलाई जा रही अनेकों भ्रान्तियों एवं नकारात्मकताओं का न सिर्फ सामना किया बल्कि समाज के बीच सरकारी शिक्षा एवं शिक्षक का विश्वास स्थापित करने का भी अनुकरणीय काम किया है। जो हम जैसे अनेकों शिक्षक भाई बहनों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक है। आइये देखते हैं आपके कुछ प्रेरक प्रयासों को-👉1. पृथ्वीराज सिंह (प्रधानाध्यापक)
👉2. उ०मा०वि०भटवलिया मांझा
जिला- गोपालगंज, बिहार
https://www.facebook.com/share/p/19r2REWBXL/
👉3. 17 फ़रवरी 2014 से शिक्षण की शुरुआत
👉4. एक शिक्षक के रूप में बच्चों के नियमित रूप से स्कूल आना, पूरे समय तक विद्यालय में ठहरने के लिए पढ़ाई को रुचिकर बनाना, सप्ताह में दो रंग (बुधवार शनिवार -सफेद, शेष दिन आसमानी नीला) का ड्रेस कोड लागू करना, गणवेश को आकर्षक बनाने के लिए बेल्ट, टाई, आई कार्ड लागू करना।
मेरे द्वारा मिशन शिक्षण संवाद का मुहिम "पढ़ाई से प्रतियोगिता तक" के तहत 2022 से ही बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना। उसके बारे में जागरूक किया तथा प्रतिदिन चेतना सत्र में साझा करना, इस मुहिम से बच्चे कई परीक्षाओं में सफल भी हुए तथा विद्यालय में नामांकन भी बढ़ा, ठहराव भी हुए एवं सामाजिक विश्वास एवं सम्मान भी बढ़ा।
👉5. (A) विद्यालय में नामांकन -
2023-24 - 305
2024-25 - 292
2025-26 - 304
(B) विद्यालय में उपस्थिति प्रतिशत-
2023 - 65%
2024 - 67%
2025 - 70%
(C) 100% उपस्थिति वाले बच्चों की औसत संख्या - 26
👉विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
(D) सफल वर्ष - परीक्षा का नाम - चयनित बच्चों की संख्या
2022 - NMMS - 01
2023 - " " - 02
2024 - " " - 07
👉(E) राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता
वर्ष प्रतियोगिता का नाम स्तर (State/National) संख्या
2022 तरंग (क्रॉस वार्ड एवं पेंटिंग) प्रखंड (मांझा)- 02
2022 तरंग प्रमंडल (सारण) /राज्य (बिहार) 01
2024 हिंदी-दिवस प्रखंड-मांझा/जिला गोपालगंज 01
2025 मशाल (खेल) प्रखंड (मांझा) 07
(7)
संकलन कर्ता का नाम व पता
पृथ्वीराज सिंह (प्रधानाध्यापक) उoमाoविo भटवलिया, प्रखंड- मांझा, जिला- गोपालगंज, बिहार
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी कुछ प्रेरक और अनुकरणीय कार्य अपने विद्यालय में किए है जिससे सरकारी शिक्षा और शिक्षक का समाज के बीच विश्वास बढ़ा है तो हमें जरूर अपना विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई फोटो के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से लगातार सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसको कमजोर करने की नकारात्मकता फैलाई जा रही हैं उसका उत्तर अब सरकारी शिक्षा और शिक्षक के अस्तित्व बचाने के लिए सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी है जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हों।
हमने ही बदलता था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे।
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
28-07-2025
















Comments
Post a Comment