७०४~ अनमोल रत्न बहोरन सिंह पी०एम०श्री उ०प्रा०वि० बल्हेरा, अकोला, आगरा, उत्तर प्रदेश।
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक- 2025🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे सरकारी विद्यालय एवं सरकारी शिक्षक से कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों से सरकारी शिक्षक शब्द के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखकर अविश्वास करने वालों को न सिर्फ जबाब दिया है बल्कि उनको सोचने पर भी मजबूर कर दिखाया है। कि हम किसी से कम नहीं हैं, हमने ही बदला था, हम ही बदल रहे हैं, हम ही बदलकर रहेंगे। साथ ही आपने अपने अनुकरणीय प्रयासों से यह सिद्ध कर दिखाया है कि परिस्थितियाँ भले ही कितनी भी प्रतिकूल रहती हों, फिर भी उचित अवसर मिलने पर हम सामाजिक विश्वास के प्रति सजग एवं सफल हैं।आइये देखते हैं अपने अनमोल_रत्न शिक्षक साथी के कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को-
https://www.facebook.com/share/p/1QMbFwXUHw/
👉1. बहोरन सिंह (सहायक अध्यापक)
👉2. पी०एम०श्री उ०प्रा०वि० बल्हेरा, अकोला, आगरा, उत्तर प्रदेश।
👉3. 27 नवम्बर 1999 से शिक्षण की शुरुआत
👉4. एक शिक्षक के रूप में बच्चों के नियमित रूप से स्कूल आना, पूरे समय तक विद्यालय में ठहरने के लिए पढ़ाई को रुचिकर बनाना।
मेरे द्वारा मिशन शिक्षण संवाद का मुहिम "पढ़ाई से प्रतियोगिता तक" के तहत 2021- 2022 से ही बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना। उसके बारे में जागरूक किया तथा प्रतिदिन चेतना सत्र में साझा करना, इस मुहिम से बच्चे कई परीक्षाओं में सफल भी हुए तथा विद्यालय में नामांकन भी बढ़ा, ठहराव भी हुए एवं सामाजिक विश्वास एवं सम्मान भी बढ़ा।
👉5. (A) विद्यालय में नामांकन -
2023-24 - 449
2024-25 - 499
2025-26 - 543
👉(B) विद्यालय में उपस्थिति प्रतिशत-
2023 - 74%
2024 - 82%
2025 - 81%
👉(C) 100% उपस्थिति वाले बच्चों की औसत संख्या - 226
👉विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता।
👉(D) सफल वर्ष - परीक्षा का नाम - चयनित बच्चों की संख्या
✍️01. NMMS
2021- 22 = 05
2022 - 23 = 05
2023 - 24 = 08
2024- 25 = 10
कुल =28
✍️02. श्रेष्ठा योजना के अन्तर्गत
2023- 24= 03
2024- 25=04
कुल=07
✍️03. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
2023- 24 = 01
2024- 25 = 02
कुल = 03
✍️04. इंस्पायर्ड अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत
2023- 24=04
2024- 25=01 (राज्य स्तरीय चयन)
✍️05.राष्ट्रीय विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार
2022- 23=05 (राज्य स्तरीय चयन)
2023- 24=10 (राज्य स्तरीय चयन)
2024- 25=05 (राष्ट्रीय स्तर)
विद्यालय को 50000 रूपये की राशि का पुरस्कार
✍️06.अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा चयन
2024- 25=07 (मंडल स्तर प्रथम रैंक)
✍️07. राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत
2023- 24=01(जनपद स्तर पर प्रथम)
2024- 25=01(जनपद स्तर पर द्वितीय)
✍️08. ताज विज्ञान 10 दिवसीय महोत्सव प्रतियोगिता
2023- 24=15
✍️09. खेलकूद प्रतियोगिता जनपद स्तरीय
2024- 25=15 छात्रों कोगोल्ड मेडल 🥇,03 सिल्वर मेडल 🥇
कुल मेडल=18
✍️10. अंतराष्ट्रीय NGO रोटरी क्लब द्वारा 08 छात्राओं को साइकिल पुरस्कार
✍️11. केनरा बैंक के शाखा धनौली के प्रबन्धक द्वारा कन्या विद्या धन पुरस्कार
प्राथमिक स्तर 03 छात्राओं को 3000/- प्रति छात्रा
उच्च प्राथमिक स्तर 03 छात्राओं को 5000/- प्रति छात्रा
कुल =24000/-
✍️12. केनरा बैंक धनौली के प्रबन्धक द्वारा 200 टीशर्ट,12 जोड़ी स्पोर्ट शूज और खेल कूद सामग्री।
✍️13. अंतराष्ट्रीय NGO द्वारा शिक्षक को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित
✍️14. राज्यस्तरीय नोएडा में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्य शाला में पद्मश्री विभूषित श्री मनोज जोशी एवं राज्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
✍️15. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य आगरा, मुख्य विकास अधिकारी आगरा,खंड शिक्षा अधिकारी अकोला आगरा द्वारा समय समय पर शिक्षक का सम्मान व प्रशस्ति पत्र।
✍️16. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार एवं नवप्रवर्तन विभाग द्वारा शिक्षक सम्मान।
संकलन- बहोरन सिंह (सहायक अध्यापक)
पी एम श्री उ०उ०प्रा०वि० बल्हेरा, ब्लॉक- अकोला, जिला- आगरा, उत्तर प्रदेश
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी कुछ प्रेरक और अनुकरणीय कार्य अपने विद्यालय में किए है जिससे सरकारी शिक्षा और शिक्षक का समाज के बीच विश्वास बढ़ा है तो हमें अपना विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई फोटो के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से लगातार सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए नकारात्मकता फैलाई जा रही हैं, उसका उत्तर अब सरकारी शिक्षा और शिक्षक के अस्तित्व बचाने के लिए, सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी है, जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें।
हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे।
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
31-07-2025

































Comments
Post a Comment