२८४~ नरेश चन्द्र शर्मा प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमपुर विकास क्षेत्र- फरह, जनपद- मथुरा

🏅अनमोल रत्न🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-मथुरा से एक ऐसा अनमोल रत्न शिक्षक साथी भाई नरेश चन्द्र शर्मा जी से करा रहें हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और साहस से न सिर्फ अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का प्रतीक बनाया। बल्कि हम सभी को यह भी संदेश दिया कि यदि हम किसी कार्य का करने की ठान लें तो हर असम्भव भी सम्भव बन कर आपके सामने होता है। क्योंकि आपके जीवन में एक ट्रेन दुर्घटना के बाद भी आपने कभी अपने आपको को अक्षम नहीं होने दिया।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2232753430335575&id=1598220847122173

मेरा नाम नरेश चन्द्र शर्मा प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमपुर विकास क्षेत्र- फरह, जनपद- मथुरा में कार्यरत हूँ। मेरी नियुक्ति 8 दिसम्बर-1999 में हुई। वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति जुलाई-2010 में हुई। मेरे आने से पहले मेरा विद्यालय सामान्य स्थिति में था। उसके बाद उसमें रंगाई-पुताई और फ़र्नीचर की व्यवस्था की गयी। अपने संसाधनों से विद्यालय की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की पेन्टिंग बनाकर आकर्षक बनाया तथा शिक्षक एवं छात्रों के बीच समन्वय और विश्वास बनाया। प्रार्थना सभा सत्र पहले आम विद्यालय की तरह बच्चों द्वारा किया जाता था उसे साउण्ड सिस्टम के साथ सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आकर्षक बनाया गया। वर्तमान में विद्यालय भवन को आकर्षक बनाने के लिए एवं बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करने के लिए विद्यालय प्रागंण को ट्रेनलुक दिया है। शिक्षण को रूचिकर एवं आसान बनाने के लिए प्रोजैक्टर की स्थापना अक्षय पात्र के माध्यम से करायी गई है। इस प्रोजैक्टर के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट कक्षा दी जाती है। पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु विद्यालय में पेड़ पौधे लगाकर हरा भरा बनाया गया है। बच्चों को मध्याह्न भोजन से पूर्व साउण्ड सिस्टम के माध्यम से गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया जाता है उसके बाद छात्र पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए बच्चों के ग्रुप बनाकर छात्रों द्वारा सम्पन्न कराई जाती है। विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने एवं उपयोगी संसाधनों के लिए आने वाले खर्च की व्यवस्था प्रधानाध्यापक द्वारा की जाती है। विद्यालय में 5 शिक्षक एवं 3 अनुदेशक कार्यरत हैं। सभी विद्यालय विकास में अपना अपना सहयोग देते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा भी विद्यालय विकास में तन और मन से सहयोग किया जाता है। विद्यालय की छात्र संख्या 178 है। वार्षिक उपस्थिति दर लगभग 75 प्रतिशत रहती है। विद्यालय के छात्रों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग दिलाकर उनकी क्षमता का आकलन किया जाता है। बच्चों द्वारा कई प्रतियोगिताओं में पुरूस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन भी किया है। प्रधानाध्यापक को भी कई सामाजिक संस्था एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाद मथुरा द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
अन्य शिक्षकों को भी यहीं प्रेरणा स्वरुप यहीं सन्देश है
कि कोशिश कर प्रतिफल मिलेगा।
आज नहीं तो कल मिलेगा।
















संकलन एवं सहयोग: डॉ० अनीता मुदगल
मिशन शिक्षण संवाद मथुरा

👉नोट:- आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालय का विवरण भेजने तथा सहयोग व सुझाव को अपने जनपद सहयोगियों को अथवा मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

निवेदक: विमल कुमार
20-12- 2018

Comments

Total Pageviews