एक छोटी सी कोशिश है

एक छोटी सी कोशिश है
पूरा करने की ख्वाहिश है।
तन, मन, धन से बच्चों को पढ़ाऊँ
नित नये-नये ज्ञान कराऊँ
गतिविधियों के द्वारा नन्हें-मुन्ने
बच्चों को पढ़ाऊँ।
दायाँ-बायाँ का ज्ञान कराऊँ
यातायात के नियमों को बताऊँ
कोई दुर्घटना न हो जाए
सुरक्षा के उपाय बताऊँ
एक छोटी सी कोशिश है।।
पूरा करने की ख्वाहिश है।।

स्वर व्यंजन के बारे में बताऊँ
क, ख, ग का उच्चारण करना सिखाऊँ
शब्दों और अनुच्छेद से
कहानी लिखना सिखलाऊँ
एक छोटी सी कोशिश है
पूरा करने की ख्वाहिश है।

अंकों के ज्ञान के साथ
शून्य का भी ज्ञान कराऊँ
अंकों में लग जाए
तब दहाई बन जाए
इन सबके बारे में अच्छे से सिखलाऊँ
एक छोटी सी कोशिश है।
पूरा करने की ख्वाहिश है।।

मन का विश्वास कमजोर न हो
हौंसला इनका कम न हो
ऐसा इनमें साहस भर दूँ
इनके मन को पावन कर दूँ।
सदैव सत्य की राह पर जावें
असत्य से हमेशा दूर हो जावें
ऐसे सदमार्ग पर चलना सिखलाऊँ
एक छोटी सी कोशिश है
पूरा करने की ख्वाहिश है।।

सभी बड़ों का सम्मान करें
नहीं किसी का अपमान करें
आपस में न करें लड़ाई
मिलजुल करके करें पढ़ाई
ऐसे एकता का पाठ पढ़ाऊँ
ऐसे ही बच्चों को पढ़ाऊँ।।
एक छोटी सी कोशिश है
पूरा करने की ख्वाहिश है।।

रचयिता
सुमन कुशवाहा,
प्रधानाध्यापक,                  
प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर,
विकास खण्ड-नेवादा,
जनपद-कौशाम्बी।

Comments

Total Pageviews

1164070