रेडियो

दुनिया भर के हाल बताता रेडियो।
घर-घर में पाया जाता रेडियो।

विज्ञान का अनोखा अविष्कार रेडियो।
मारकोनी का दुनिया को उपहार रेडियो।

ख़बरों का करता संचार रेडियो।
मनोरंजन का भी आधार रेडियो।

रामायण, गीता का करता व्याख्यान रेडियो।
संस्कृति से जोड़े रखने पर भी देता ध्यान रेडियो।

कला एवं साहित्य का देता ज्ञान रेडियो।
निरक्षरता का करता समाधान रेडियो।

जीवन कौशल सिखलाता रेडियो।
कृषि की नई-नई तकनीकी बतलाता रेडियो। 

लोकगीतों का रसपान कराता रेडियो।
फ़िल्मी गीतों से मन बहलाता रेडियो।

दुनिया भर के हाल बताता रेडियो।
घर-घर में पाया जाता रेडियो।

रचयिता
रीनू पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews