जो पढ़ेगा, वही बढ़ेगा

तर्ज--(जो बोएगा वही पाएगा
         उसका किया आगे आएगा)

जो पढ़ेगा, वही बढ़ेगा-2
उसकी ही मेहनत रंग लाएगी
सफलता है क्या, फल मेहनत का
जैसी मेहनत, वैसा फल-2
सबसे बड़ी समस्या है,
बच्चों का स्कूल कम आना,
इसके लिए जिम्मेदार हैं,
माता-पिता और बच्चे,
अनपढ़ वही रह जाएगा-2
जो स्कूल नहीं जाएगा,
जैसी मेहनत, वैसा फल-2
जो पढ़ेगा, वही बढ़ेगा-2
उसकी ही मेहनत रंग लाएगी,
सफलता है क्या, फल मेहनत का,
जैसी मेहनत, वैसा फल-2
सबसे बड़ा हथियार है,
शिक्षा और जागरूकता,
भारत के बच्चों को,
मिलता है एक मौका,
जो बच्चा 6 से 14 वर्ष का हो-2
अनिवार्य निशुल्क शिक्षा पाएगा,
जैसी मेहनत, वैसा फल-2
जो पढ़ेगा, वही बढ़ेगा-2
उसकी मेहनत रंग लाएगी
सफलता है क्या, फल मेहनत का
जैसी मेहनत, वैसा  फल-2
भारत का सपना है,                         
देश को साक्षर बनाना,
भारत के हर बच्चे को, 
स्कूल तक पहुँचाना,
मिलकर शिक्षक और गार्जियन,
यह सपना करेंगे साकार,
जैसी मेहनत, वैसा फल-2
जो पढ़ेगा, वही बढ़ेगा
उसकी मेहनत रंग लाएगा,
सफलता है क्या, फल  मेहनत का,
जैसी मेहनत, वैसा फल-2

रचयिता
अंजली  मौर्या 'अनू',
सहायक अध्यापक, 
प्राथमिक विद्यालय बांसताली,
विकास खंड-लखीमपुर,
जनपद-लखीमपुर खीरी।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews