महिला सशक्तीकरण विशेषांक 320

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-320*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष एवं सफलता की कहानी*

(दिनाँक-18.04.2025)
नाम:- डॉ.शालिनी गुप्ता 
पद:- सहायक अध्यापक (विज्ञान, गणित)
विद्यालय:- कंपोजिट यूपीएस मुर्धवा, सोनभद्र 
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇
★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत : 6/01/2006
★वर्तमान  नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र: म्योरपुर, सोनभद्र 
★प्रारम्भिक परिचय: मैं शालिनी गुप्ता जनपद जौनपुर की रहने वाली हूं, मेरी माताजी भी एक शिक्षिका रह चुकी है और पिताजी इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत थे।अभी वर्तमान में मैं जनपद सोनभद्र में कंपोजिट यूपीएस मुर्धवा में विज्ञान, गणित शिक्षिका के रूप में कार्यरत हूं।
★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान: बच्चों का विज्ञान और गणित विषय के प्रति भय,नामांकन एवं ठहराव- उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु बच्चों के अभिभावकों से संपर्क, छोटे छोटे उदाहरणों से उनमें व्याप्त भय को दूर कर विषय के प्रति जागरूक करना,परिवेश से जोड़कर विषयक ज्ञान देना,कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, टैब लैब के माध्यम से उनमें विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना, विभिन्न श्रोतों से विषयक सामग्री एकत्रित कर विषयक समस्याओं को दूर करना, गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय के प्रति आकर्षित करना और शिक्षा के प्रति जागरूक करना जिससे स्वयं नामांकन, उपस्थिति एवं संप्राप्ति बेहतर हो सके।
★स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएँ- मैने जबसे होश संभाला मेरा ध्येय साइंटिस्ट बनने का था मैने प्रतियोगिता निकाल भी ली, लेकिन वो कहते हैं ना कि होता वही है जो ईश्वर चाहते हैं, इंटरव्यू की तारीख तब मिली जिस दिन मेरी शादी की तारीख थी,सबसे कहा बहुत रोई पर जब मैं दो साल की थी तभी मेरे पिताजी की ब्रेन हैमरेज से डेथ हो गई थी तो हम तीनों भाई बहन की जिम्मेदारी अकेली मेरे माँ के ऊपर थी ऊपर से मेरे पिताजी की नौकरी (इनकम टैक्स ऑफिसर) मेरे चाचा जी को ना देने के कारण दादाजी ने हम लोगों को नानाजी के यहां भेज दिया, कोई लड़ने वाला नहीं था मेरा बड़ा भाई बहुत बड़ा नहीं था और मेरा छोटा भाई सिर्फ छह माह का था। मामा अकेले उनकी चार लड़कियां तो मेरे ऊपर परिवार में बड़ी बेटी होने के कारण बहुत सारी जिम्मेदारियां भी थी ,मुझे बायोलॉजी नहीं math लेकर पढ़ना था लेकिन मेरे कॉलेज में गणित ना होने के कारण बायो लेना पड़ा गणित जिस कॉलेज में था वो मेरे घर से दूर था नानी ने डर से जाने नहीं दिया,मुझे साइकिल चलानी थी लेकिन माँ ने कहा तुम तो अकेली हो लेकिन मामा को चार खरीदनी पड़ेगी इसलिए रिक्शा से जाओ या पैदल जाओ इस तरह छोटी छोटी बात पर भी बहुत त्याग करना पड़ता था मन दुःखी होता था,धीरे'धीरे परिस्थितियों के अनुसार बीएड, एमएड, पीएचडी डिग्री हासिल की राज्यपाल मोतीलाल वोरा से पुरस्कृत भी हुई अपने दम पर सभी डिग्रियां फर्स्ट क्लास में हासिल किया घर परिवार रिश्तेदार भी मेरा उदाहरण देते थे ऐसे बनो तब मन गौरव से भर जाता था कि मैने कॉन्वेंट में पढ़ाते हुए ये पढ़ाई करी।तिलकधारी महाविद्यालय जहां से डिग्री हासिल की वही से शिक्षा संकाय में पढ़ाने के लिए चयनित भी हो गई बस इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी कि जिन गुरुजनों से ज्ञान अर्जित किया उन्हीं के साथ उन्हीं के बीच बैठने के अवसर मिल रहा है पर ये खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी, विवाह हो गया...रेणुकूट सोनभद्र आ गई.... यहाँ भी एक NCC टीचर के रूप में बच्चों को पढ़ाने लगी पर विधि को कुछ और ही मंजूर था ,ससुर जी का एक्सीडेंट हो गया जो कि govt. डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल थे उनकी देख रेख के लिए नौकरी छोड़ दी फिर भी घर के कामों से जब फुर्सत मिलती तो गीत,कहानी, कविताऐं लिखा करती....बस ऐसे ही 2004 में विशिष्ट बी टी सी का प्रशिक्षण और देश की बुनियाद रखने वाली बेसिक शिक्षा से जुड़कर आज तक बच्चों को सिखा रही हूं। जीवन में हासिल की गई तमाम डिग्रियां, प्रमाणपत्र उस मुस्कान और भरोसे के ऊपर बिल्कुल नहीं हैं जो मेरे बच्चे और उनके अभिभावक मुझपर करते हैं।
★कार्यक्षेत्र की उपलब्धियाँ:- 2020- विज्ञान क्विज विजेता मुस्कान, स्मृति, आकाश, अमन, सानिया, राहत,अंकित, समीर, शादाब 
2022- प्रदेश स्तर पर साइकिल पोलो में प्रथम स्थान प्राप्त (अमन कुमार)
2023-- नेशनल लेवल पर साइकिल पोलो विजेता (मन्तशा), हैंडबॉल विजेता (आरती )
वीरगाथा 3.0 में प्रतिभाग :- अभिलाषा, आरती, लवली, अर्पित, काजल, पिंकी, जय सिंह, वैष्णवी, रिया
 1. जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग मुस्कान प्रजापति
2. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2023- अभिलाषा, अर्पित, जय सिंह  कक्षा- 6, 2023
3.विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023- विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार हेतु तथा प्लास्टिक मुक्त भारत मुहिम, भ्रूण हत्या पर पोस्टर निर्माण आदि कार्याें हेतु विद्यालय के अभिलाषा, पिंकी, लवली, अनुज, प्रीति, काजल तथा आकाश को संयुक्त सचिव, भारत सरकार  द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त ।
5.  Vivo ignite/NCERT- एन०सी०ई०आर०टी० तथा vivo के संयुक्त उपक्रम द्वारा आयोजित Vivo Ignite-Technology and innovation award में विद्यालय की छात्रा अभिलाषा एवं काजल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
NMMS 2023... वैष्णवी और धनंजय 
2024..साइकिल पोलो में नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान कक्षा 8 सौरभ ,कक्षा 5 सिद्दीका ,कक्षा 8 आरती (हैंडबॉल) 
 शिक्षक की उपलब्धियाॅं :-
1. नेशनल लेवल पर जलसंरक्षण पर शोध पत्र प्रकाशित 
2. राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकरणों पर शोध पत्र प्रकाशित 
3. भौतिक विज्ञान विषय के लिए अभिक्रमित अनुदेशन पर शोध उपाधि । 
4.ZIIEI द्वारा innovative pathshala के लिए प्रशस्तिपत्र
5. साहित्य के क्षेत्र में अब तक लगभग विभिन्न साझा संकलनों के माध्यम से साथ 8 पुस्तकें प्रकाशित
6. शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षक व SHIKSHA-SHIV NADAR FOUNDATION  द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र।
7. चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लाचिंग पर भारत सरकार द्वारा आयेाजित चन्द्रयान-3 महाक्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग
8. बेसिक शिक्षा सहायक निदेशक अब्दुल मुबीन सर और आदरणीय ललिता मैम की अध्यक्षता में आयोजित काव्य सम्मेलन में तीन बार काव्य पाठ हेतु प्रशस्तिपत्र 
9. एन०सी०ई०आर०टी० तथा vivo के संयुक्त उपक्रम द्वारा आयोजित Vivo Ignite-Technology and innovation award में प्रतिभागिता प्रमाण पत्र
10. मिशन शिक्षण द्वारा आयोजित काव्यधारा में काव्य पाठ हेतु पुरस्कृत 
11. जनपद सोनभद्र के लिए दैनिक काव्यांजलि सृजन,गीतांजलि सृजन के माध्यम से  शिक्षाप्रद  कविताएं ,कहानियां ,लेख प्रकाशित
12. जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षक संकुल पुरस्कार
13. विकास खड/जनपद स्तर पर   उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्राचार्य, डायट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित।
14. आजादी का अमृत महोत्सव में लगातार प्रतिभाग करने के लिए  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित।
15. जनपद स्तर पर आयोजित सेमिनार (नई शिक्षा नीति पर) में प्रतिभाग करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशस्तिपत्र प्राप्त
 मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता इतनी है कि शब्द कम पद जाएंगे,बस मुझे यही कहना है कि..........
  मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रेषित दैनिक एवं साप्ताहिक कार्य तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिये गये मार्गदर्शन से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। ऑनलाइन प्रतियोगिता सामग्री के माध्यम से विषय-वस्तु का सम्पूर्ण ज्ञान होता है। बच्चों में गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मक तथा क्रियात्मक शक्ति का विकास होता है। शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलता है। दैनिक काव्यांजलि सृजन, गीतांजलि सृजन, बालगीत सृजन, विचारशक्ति आदि गतिविधियों से जुड़कर अपने जनपद सोनभद्र के लिए बोर्ड बनाकर मैं गौरवान्वित महसूस करती हूँ और आजीवन सेवारत हूं।
शिक्षक एक ऐसा शिल्पकार है, जिसे कोठारी आयोग ने राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी है। किसी भी समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जैसा कि चाणक्य ने स्पष्ट कहा है “शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं।”  “समाज में अध्यापक का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को बौद्धिक परम्पराएँ और तकनीकी कौशल पहुंचाने का केंद्र है और सभ्यता के प्रकाश को प्रज्वलित रखने में सहायता देता है।” आइए सभ्यता एवम संस्कार के इस दीपक को प्रज्वलित करने में हम सभी अपना  विशिष्ट योगदान दें 🙏

_✏संकलन_ -
ज्योति कुमारी
(शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews