महिला सशक्तीकरण विशेषांक-319

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 319*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफलता की कहानी*

(दिनाँक-08.04.2025)
नाम:- अंकिता सिंह 
पद:- सहायक अध्यापक 
विद्यालय:- कंपोजिट विद्यालय कैला कला, मान्धाता, प्रतापगढ़ 
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी-*
प्रथम नियुक्ति:- मैं अंकिता सिंह मेरी प्रथम नियुक्ति BTC प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्राथमिक विद्यालय रामपुर मुस्तर्का में 11/07/2011 में हुई।
वर्तमान नियुक्ति:- चार वर्ष प्राथमिक विद्यालय में कार्य करने के पश्चात सीधी भर्ती से विज्ञान शिक्षिका के रूप में 28/09/2015 को मेरी नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय कैला कला में हुई। जहां मैंने 5/10/2015 को कार्यभार ग्रहण किया।
प्रारंभिक परिचय:- बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के साथ ही शुरू हुआ वास्तविकता के धरातल से सामना। शुरुआत बहुत मुश्किल जान पड़ी। परंतु एक एक कदम से रास्ते बनते गए और सफर आसान होने लगा।
विद्यालय की समस्याएं और सफलताएं:- 1. विद्यालय में ठहराव व नामांकित बच्चों की उपस्थिति सबसे महत्वपूर्ण समस्या जान पड़ी।
2. विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संपर्क किया गया।
3. अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों पर घटते विश्वास को वापस लाने की कोशिश की गई।
4. बालिकाओं को घर पर काम-काज के लिए रोके जाने के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही थी इसके लिए अभिभावकों से विशेष निवेदन किया गया कि बालिकाओं को भी समान शिक्षा दिलवाएं।
5. विद्यालय को आकर्षक बनाने के लिए वॉल पेंटिंग किया गया जिसमें बच्चों ने भी सहयोग किया।
6. कला क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों का विद्यालय में रुकने और प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित किया गया।
7. वृक्षारोपण किया गया व किचन गार्डन तैयार करवाया गया।
कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां:-
1. ब्लॉक स्तर पर रैली में बच्चों का विभिन्न खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग।
2. लंबी कूद में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान।
3. जिले स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा प्रतिभाग।
4. विद्यालय में पढ़ चुके पूर्व छात्र का दरोगा के रूप में चयन।
स्वयं की उपलब्धियां:-
1. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग किया तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
2. सन 2021 में शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सम्मान प्राप्त किया।
3. चतुर्थ जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में गणित विषय पर tlm निर्माण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4. चतुर्थ राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता में गणित विषय में scert द्वारा राज्य पुरस्कार प्राप्त किया।
5. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित TLM मेला में प्रतिभाग व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
6. पंचम कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग।
7. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हुए अपनी कलाकृतियों के लिए सराहना रह तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
8. उत्तर प्रदेश दिवस पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
9. उत्तर प्रदेश सुरक्षा एवं सुशासन पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
10. महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
11. उपस्तिथि के लिए समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करके पुरस्कार वितरण।
12. विद्यालय में पर्याप्त TLM निर्माण तथा वॉल पेंटिंग।
मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों को एक आधार प्रदान करता है जहां हम नित कुछ नया सीखते हैं।
✏संकलन_ 
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews