महिला समानता दिवस

आओ हम सब मिलकर

एक ऐसा संसार बनाएँ

जहाँ स्त्री पुरुष में हो समानता

समाज से असमानता को मिटाएँ।।


इसीलिए प्रतिवर्ष 26 अगस्त को

महिला समानता दिवस मनाते हैं

महिलाओं को समाज में मिले उचित 

स्थान जन-जन में जागरुकता लाते हैं।।


शिक्षित होकर हर नारी अपने अधिकारों 

और कर्तव्यों को जान पाती है।

और सशक्त समाज के निर्माण में

अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।।


जब हर नारी शिक्षित होगी तभी 

समाज में समानता का भाव आएगा

हर क्षेत्र में होगी महिला पुरुष की 

समानता तभी देश उन्नति पाएगा।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1165158