खुदीराम बोस शहीद दिवस
क्रान्तिकारियों की सूची में था नाम,
खुदीराम बोस था वह बहुत महान।
त्याग, बलिदान के किये कारनामे,
वीर के शहादत को मिली पहचान।।
3 दिसम्बर 1889 को पश्चिम बंगाल,
मिदनापुर में जन्म लिए खुद राम।
9 वीं कक्षा तक पढ़ाई करके,
स्वतन्त्रता आन्दोलन में गये अभिराम।।
वह 'रिवॉल्यूशनरी पार्टी' के सदस्य बने,
बंगाल विभाजन के विरोध में भाग लिया।
30 अप्रैल 1908 को जज की गाड़ी पर बम फेंका
11 अगस्त 1908 को फाँसी की सजा दिया गया।।
भारत राष्ट्वादियों के लिये बोस,
एक लोकप्रिय क्रान्तिकारी नेता हुए।
शहादत दिवस पर नमन है आपको,
फाँसी पर जो हँसते-हँसते झूल गये।।
रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment