सालम क्रांति दिवस

अल्मोड़ा जिले में बसा क्षेत्र है सालम, 

दो अलग-अलग भागों में विभक्त है सालम। 

भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन में भूमिका निभाई,

उत्तराखंड में स्वाधीनता की थी, अलख जगाई।।


राम सिंह धोनी नामक थे  क्रान्तिकारी,

कम उम्र में  देशभक्ति, सुधार की मिसाल दिया।

स्वराज आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाये,

सालम, अल्मोड़ा क्षेत्र में एकता मिसाल दिया।।


23 जून 1942 को मंडल कांग्रेस ने सभा किया,

कुमाऊँ क्षेत्र में नेता हरगोविंद ने झंडा फहराया।

6 अगस्त को भारत छोड़ो प्रस्ताव पास हुआ,

उत्तराखंड के प्रतिनिधि पंत जी को कैद किया गया।।


23-24 अगस्त को बिनोला, बांजधार, 

जैंती, बारम से गाँव  तक क्रान्ति पहुँच गया।

बैठक में शामिल 24 सदस्य गिरफ्तार हुए, 

धामदेव मैदान, युद्घ  का मैदान हो गया।।


इस हाहाकार में, धानक के पेट गोली लगा, 

धानक वही पर  शहीद हो गये। 

उनके याद में 25 अगस्त को उत्तराखंड में,

'सालम क्रांति' दिवस मनाये गये।। 


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1165151