५५३~ अनमोल रत्न गुंजन भदौरिया (प्रधानाध्यापक) प्रा०वि० बहादुरपुर उज्जैना, कन्नौज, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न 🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
गुंजन भदौरिया (प्रधानाध्यापक)
प्रा०वि० बहादुरपुर उज्जैना, कन्नौज, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति : 13/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 02/04/2018


👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : जन संपर्क, पूर्व से प्रचलित भेदभाव पर रोक, साप्ताहिक कक्षा शिक्षण जांच एवम् शिक्षक अनुश्रवण
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : कक्षाओं का समय सारिणी के अनुसार संचालन, चयनित गतिविधियों में पूर्ण सहयोग, कोरोना काल में व्हाट्स ऐप पर कक्षा संचालन।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :
A- नियुक्ति के समय नामांकन 120
गतसत्र में नामांकन 203
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत
हाई वे निर्माण के कारण भवन क्षतिग्रस्त होने पर भी 60+ उपस्थिति, गत सत्रों में 90+ रही है।
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- विद्याज्ञान परीक्षा के प्रथम चरण में दो छात्राओं का चयन।












👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:_
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: _ प्रेरक छात्र के रूप में जनपद में सम्मानित
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : विद्याज्ञान की प्रथम परीक्षा में सफल
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : खेलकूद में प्रतिभाग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :- अतिथि योग शिक्षक द्वारा समय-समय पर योग शिक्षा।
विशेष शिक्षक के सहयोग से दिव्यांग छात्रों का शिक्षण।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां :-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण :- शिक्षण तकनीकी में नवीन प्रयोग, शिक्षण सहायक सामग्री का निरंतर प्रयोग, बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर अलग से कार्य।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण : जनपद स्तर पर 2018 से तीन बार प्र अ उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित, इस बार हमारी स अ भी उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित हुई।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ : एस सी ई आर टी में प्राथमिक विद्यालयों के लिए लिखी गई कला एवं संगीत विषय की पुस्तक के लेखक मंडल का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्र अ गुंजन भदौरिया को मिला।
स्काउट गाइड की फॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग।
जनपद स्तरीय समारोह में रंगोली प्रतियोगिता की विजेता टीम का हिस्सा रही।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02qbc8wGYdk8vrYLFQ4shr7Ph3KdE563Q5Rjnd3NcioeY27VR1H9VcDbeLGZoUhC4Hl&id=100069042482506

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : मिशन द्वारा उपलब्ध ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री छात्रों एवं शिक्षकों के लिए बहुत ही सहायक होती है। आपका यह कार्य कोरोना काल में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा और आज भी इससे हम सभी बहुत ही लाभान्वित हो रहे हैं।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हर व्यक्ति अपने जीविकोपार्जन के लिए कुछ न कुछ कार्य और व्यवसाय करता है। लेकिन शिक्षण एक ऐसा कार्य है जिसमें हम जीवकोपार्जन के साथ ही पुण्य के भागी भी बन सकते हैं बस आवश्यकता है आपमें समानुभूति, सहानुभूति और ईमानदारी के भावों को जागृत करने की।
👉9- सहयोग : मिशन द्वारा भेजी गई शैक्षिक सामग्री को जनपद स्तरीय ग्रुप में प्रेषित करना एवं अपने विद्यालय के छात्रों तक पहुंचाना।

संकलन - आशुतोष दुबे
मिशन शिक्षण संवाद परिवार कन्नौज

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो आपसी सीखने- ससीखते रहें और सिखाते रहें।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
25-08-2022 

Comments

Total Pageviews

1165121