विश्व अंगदान दिवस

 मृत्यु के बाद भी जीने का हो जतन,

कोई जिन्दगी बचाने का करें मनन।

अंग दान कर दो, जीवन का उपहार,

साहसपूर्ण कार्य करने को करें मनन।। 


प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विश्व में,

'विश्व अंगदान दिवस' मनाया जाता है।

अंगदान के प्रति लोगों को शिक्षित कर,

जागरूकता अभियान चलाया जाता है।।


लम्बी बीमारी के कारण जब,

कोई अंग काम करना बंद कर देता है।

अंग-प्रत्यारोपण, शल्यचिकित्सा द्वारा,

डॉ० अन्नदाता द्वारा दिया अंग, लगा देता है।।


हृदय, फेफड़ा, गुर्दा, यकृत या हो कार्निया,

अग्नाशय, फेफड़े और स्टेम कोशिका।

एक व्यक्ति, 8 लोगों की जान बचा सकता है,

मृत्यु बाद अंगदान की, होती है प्रक्रिया।।


पहला अंगदान 1954 में किया गया था,

रोनाल्ड ली हेरिक ने किडनी दान किया था।

डाॅ० जोसेफ मरे को, अंग प्रत्यारोपण हेतु 

1990 में 'नोबेल पुरस्कार' दिया गया था।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews