विश्व हाथी दिवस

विशालकाय जानवर होता हाथी, 

13-10 फीट तक लम्बा होता हाथी।

जीवनकाल औसतन इसका 70 साल

सबसे बड़ा दिमाग वाला होता हाथी।।


राजा की शान होता हाथी,

गन्ना, केला चाव से खाता हाथी।

पीठ पर बैठ महावत सैर कराता,

शादी-विवाह में शुभ होता हाथी।। 


खड़े-खड़े ही नींद लेता हाथी,

दिन में बस 4 घंटे सोता हाथी।

औसतन गर्भकाल होता 22 महीने,

कुन्तल भर का बच्चा जन्म देती मादा हाथी।। 


स्थल प्राणियों में सबसे बड़ा होता हाथी, 

वर्तमान में दो प्रजातियों में पाया जाता हाथी।

एलिप्स  और लॉक्सोडाण्टा है इनके नाम, 

सामान्यता 10 हजार किलो वजन का होता हाथी।। 


चार घुटनों वाला प्राणी होता हाथी,

फर्श पर गिरी हुई सुई भी उठा सकता हाथी। 

हाथी दाँत खाने के और दिखाने के और हैं होते,

1 इंच मोटी परत वाली त्वचा का होता हाथी।।


बड़े-बड़े कानों वाला होता है हाथी, 

इससे ताप नियंत्रित करता है हाथी। 

अपने कीमती दाँतों के कारण मारा जाता,

बहुत बड़ा तैराक भी होता है हाथी।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews