५४६~ अनमोल रत्न रोहित प्रताप सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवढिया (कक्षा-1 से 8), भादर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
रोहित प्रताप सिंह
उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवढिया (कक्षा-1 से 8), भादर, अमेठी, उत्तर प्रदेश


वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 5 सितंबर 2016
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : शिक्षण को रोचक बनाने के लिए कई तरह के नये नवाचारों का प्रयोग - ICT का प्रयोग,  AR Technology का प्रयोग, zero investment TLM का प्रयोग, बच्चों की outside visit (gov institution), कक्षा में reading corner, games corner, भाषा कार्नर बनाना, बाल संसद, पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तकालय विकसित करना, खेलों के लिए बच्चों को अलग ड्रेस उपलब्ध कराना, कुछ पंखे लगवाना आदि।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : NMMS परीक्षा में साथी शिक्षक का सहयोग लेकर बच्चों को तैयारी कराना,

C. - शासन के सहयोग से : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संचालन में  उत्कृष्ठ विद्यालय के रूप में हमारा विद्यालय  चयनित।
D - जन सहभागिता से : आर्थिक दृष्टि से पिछड़े और पढ़ने में अच्छे 6 बच्चों को साइकिल दिलाना।
E.- अन्य सहयोग से : कायाकल्प योजना के पहले ही हमारे विद्यालय के भौतिक परिवेश को प्रधान जी व गाँव के सहयोग से आकर्षक बनाया गया हैं।











👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन- joining 5 sep 2016 , नामांकन : 2017- 95,
2018- 115 ,
फिर composit होने के बाद 2019-182,
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- मेरी कक्षा 95%,
school - 70-80%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-
NMMS- 02
आश्रम पद्धति- 01
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- NMMS Exam
B- आश्रम पद्धति
C- कबड्डी में राज्य स्तर तक  खेलना है
D- दौड़ (dist level)
E- Folk dance ( dist level)
F- SVEEP Award (dist level)
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:
बहुत सारे जनपद स्तरीय पुरस्कार , मंडल स्तरीय पुरस्कार,
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: NMMS, नवोदय ( 2017 में )
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: जिला विज्ञान क्लब में प्रतिभागिता  2nd स्थान









👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ :  सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ : group study (हिन्दी सिखाने के लिए 3 बच्चों का group बनाना, जिसमें एक होशियार बच्चा और 2 कम होशियार बच्चे होते है), प्रत्येक शनिवार टैस्ट लेना, साँस्कृतिक- dance, group dance, folk dance, song, सामाजिक जागरूकता हेतु गाँव में नुक्कड़ नाटक कराना।
सामाजिक- कोई भी special day होता है हम उसको मनाते है और  विभिन्न अवसरों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाता है। 
खेलकूद- लंबी कूद,  दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन,भाला फेंक, गोला फेंक,  जिमनास्टिक, योग आदि का बच्चों को अभ्यास कराया जाता हैं।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- 
जनपद स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड के लिए भी चयन हुआ है,
विद्यालय की उपलब्धियां- जनपद स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित हुआ है, बच्चे 2021 में  state level games में चयनित हुए है,
इस बार 2022 में NMMS में भी बच्चे सिलेक्ट हुए है।
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- परिवेश में उपलब्ध चीजों का tlm के रूप में प्रयोग करना।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण : जनपद स्तरीय अवार्ड्स, मंडल स्तरीय अवार्ड्स
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय प्रमाण पत्र।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0TTWduKJAV9iaXWXXcA9dBgC99odFnKjSqcHMjMH3c9BSwJLT88GZZFmQoFAurFCBl&id=100069042482506

👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन के मंच से उपलब्ध कराए जा रहे study material का हमारे शिक्षण में पढ़ाई को बहुआयामी व और भी innovative बनाने में बहुत योगदान है, मैं और मेरी टीम आप से जुड़कर गौरवांवित महसूस करती है और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की आत्म संतुष्टि हमें और भी मेहनत व लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश:- यदि सभी शिक्षक अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करे तो हम सभी बच्चों का भविष्य और भी उज्जवल बना सकते है, ये कार्य अपना काम ईमानदारी से करके व दूसरों के लिए उदाहरण बनके किया जा सकता है

👉9- संकलन
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार जनपद- अमेठी

नोट : यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो आपसी सीखने- सिखाने एवं शिक्षकों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समाज में बनी हुई नकारात्मकता को नष्ट कर, सकारात्मक संदेश देने के लिए अपने कार्यों का विवरण एवं उसे प्रमाणित करती हुई फोटो को मिशन शिक्षण संवाद परिवार के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, सीखते रहें और सिखाते रहें।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
20-08-2022 

Comments

Total Pageviews