५६६~ अनमोल रत्न सुनील कुमार कन्नौजिया कम्पोजिट विद्यालय सरौनी पश्चिम पट्टी, केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय:-
सुनील कुमार कन्नौजिया
कम्पोजिट विद्यालय सरौनी पश्चिम पट्टी, केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 25/01/2011
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 31/10/2016

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :-
1:- ब्लॉक में स्मार्ट क्लास के लिए सबसे पहले विद्यालय में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गईं।
2- स्मार्ट क्लास के क्रम में वर्तमान में लैपटॉप, 32 इंच का स्मार्ट टीवी, ICT का प्रयोग।
3- बाला पेंटिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के बाहरी एवं भीतरी दीवालों पर स्वयं पेंटिंग करना।
4- बच्चों के लिए पढ़ाई में मददगार अलग-अलग तरह के TLM का निर्माण।
5- विद्यालय का बाहरी परिवेश हरा भरा दिखे, इसके लिए व्यवस्थित ढंग से पौधे लगाये गये।
6- विद्यालय का परिवेश सुन्दर एवं आकर्षक दिखे इसके लिए स्वयं पौधों की देख-रेख एवं समय-समय पर उसकी कटाई।
7- बच्चों की उपस्थिति अधिक से अधिक हो इसके लिए अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित किया गया।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :-
1- बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अलग से बैच बनाकर तैयारी करवाना।
2- खेलकूद, गतिविधि एवं TLM बनाने में सहयोग
3- परिवेश को सुन्दर एवं आकर्षक बनाने में सभी का सहयोग
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
1- विद्यालय में जर्जर भवन ध्वस्त होने के बाद मलवा पड़ा था, प्रधान के विशेष सहयोग से मलवा हटवाकर मिट्टी डालकर बच्चों के खेलने का मैदान बनाया गया।
2- विद्यालय की सुन्दरता के लिए लगाये गये पौधों की सिचाई के लिए 14 पैरामीटर के पहले ही समर्सेबल लगाया गया।
D- शासन के सहयोग से : ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा विद्यालय में आमूल चूल परिवर्तन हुआ। विद्यालय और भी आकर्षक दिखने लगा।
E- जन सहभागिता से : विद्यालय की सुरक्षा, पौधों की देखभाल।
F- अन्य सहयोग से : विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा लूज पाइप पौधों को सींचने के दी गईं।


👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन 2016 - 17 - 223
2017-18 - 246
2018-19 - 266
2019-20 - 283
2020-21 - 295
2021-22 - 324
2022-23 - 337
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- 72%

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: 1- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में ब्लॉक में सबसे अधिक बच्चो को सर्टिफिकेट मिला।
2- ऑनलाइन क्राफ्ट एवं चित्रकारी में ब्लॉक लेवल पर स्थान
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण : ब्लॉक स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जैसे खेलकूद, रंगमंच में प्रतिभाग करना।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : प्रोजेक्टर, लैपटॉप, 32 इंच स्मार्ट, कम्प्यूटर शिक्षा, स्मार्ट क्लास का आयोजन, प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे के अंतर्गत क्राफ्ट, मेंहदी स्वतंत्र संवाद, बाल सभा इत्यादि का आयोजन।















👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :- विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम ब्लॉक में चर्चा का विषय रहा।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां :- विद्यालय के भौतिक परिवेश की शिक्षा निदेशक श्रीमती ललिता प्रदीम मैम द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण :- अपने नवाचार द्वारा बनाये गये TLM को मंडल स्तर पर वाराणसी में हुए कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री जी रहे, में प्रतिभाग किया गया।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
1- विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेख निकल चुके है।
2- विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में प्रतिभाग किया गया है।
3- कोविड 19 के समय बंद रहे विद्यालय में बेहतर ढंग से ऑनलाइन क्लास चलाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित।
4- शिक्षक दिवस के दिन उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंगवस्त्रम एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित।
5- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: ब्लॉक स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मंच संचालन एवं सक्रिय सहभागिता।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0qPADwZbzYKYFnMtw3LxBghbYB9KnXTJNgTNGuGmhMCJ1FFE3RNXWQj8isuaLgBTAl&id=100069042482506

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: अपने ज्ञान को साझा करने के लिए यह बहुत ही मजबूत और शशक्त प्लेटफार्म है इसको यु ही आगे भी जारी रखा जाय नये लोगो को और जोड़ा जाय जिससे ग्रुप में नवाचार का समागम हो सके।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश :- बहुत पुरानी कहावत है कि - "शिक्षा ही वह धन है जो खर्च करने पर बढ़ता है।" तो क्यू न इसे खर्च करके बढ़ाया जाय जिससे स्वयं के अलावा अन्य भी लाभान्वित हो सके।

👉9- संकलन एवं सहयोग
राजेश कुमार उपाध्याय
मिशन शिक्षण संवाद परिवार जौनपुर

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
28-08-2022 

Comments

Total Pageviews