५५९~ अनमोल रत्न नीलम भास्कर (स०अ०) उ०प्रा०वि० सिसाना (1-8), बागपत, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
नीलम भास्कर (स०अ०)
उ०प्रा०वि० सिसाना (1-8), बागपत, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति : 18-02-2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 3-09-2012
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के महत्व को समझाकर विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच जागृत करना।
जनसंपर्क कर बच्चों का नामांकन बढ़ाना।
नये-नये तरीकों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना।
खेल-खेल में सीखने पर जोर देना।
सहयोग भावना को बढ़ावा देना।
ICT का प्रयोग कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाना।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: विद्यालय में गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जावान और सकारात्मक माहौल बनाना।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
1) विद्यालय परिवेश को अच्छा बनाना।
2) स्मार्ट क्लास की स्थापना।
3) 3 कक्षाओं में फर्श एवं दीवारों का टाइलीकरण।
D- शासन के सहयोग से : विद्यालय प्राँगण की इंटरलॉकिंग और सुंदर परिवेश का निर्माण।
E- जन सहभागिता से : पौधारोपण द्वारा विद्यालय परिवेश को सुन्दर बनाना।
F- अन्य सहयोग से : विद्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर की स्थापना।





👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम : बच्चों ने और अभिभावकों ने हमारे विद्यालय में भरोसा दिखाया है।
नामांकन का बढ़ना।
प्राइवेट स्कूल से बच्चों का हमारे विद्यालय में आना।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन- 140 से 205
B- वर्तमान उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 5
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
1) ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता में 4 बच्चे विजेता।
2)जनपद स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता में 1 छात्र विजेता।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: मेधावी छात्र परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर विजेता।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: जनपद स्तर के विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग।

























👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
1) BRC और DM ऑफिस के समय- समय पर आयोजत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वयं प्रतिभाग करना तथा बच्चों को भी प्रतिभाग कराना।
2) हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों की उम्दा प्रस्तुति पर सम्मानित।
3) विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की तैयारी कराना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- 1) विभिन्न विषयों के प्रकरणों पर आधारित टी०एल०एम० निर्माण व उनका शिक्षण में प्रयोग।
2) रुचिकर गतिविधियों के द्वारा कक्षा शिक्षण में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना।
4) बोलती किताब समूह में कक्षा- 5 की पुस्तक प्रकृति (हमारा परिवेश) को काव्यरूप अपने स्वरों से सजा कर छात्रों के लिए और भी रोचक बनाया।
5) कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षा से वंचित छात्रों को वर्कशीट वितरित की तथा व्हाट्सएप समूह से जोड़ कर उनके शिक्षण कार्य में सहयोग किया।
6) जनपद स्तर पर शिक्षकों के TLM का संकलन कर इमेज निर्माण करके मिशन के प्रदेश स्तर के TLM ग्रुप में प्रतिदिन भेजती हूँ।
7) बच्चों के लिए लगभग 70 रुचिकर विभिन्न विषयों पर आधारित बाल कविताओं का सृजन किया है।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
1) आजादी का अमृत उत्सव के अंतर्गत माननीय श्री सतपाल जी सांसद, बागपत द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान- 2022
2) जनपद स्तर पर टी०एल०एम० निर्माण में विजेता।
3) जनपद स्तरीय आइडिया फेस्टिवल की विजेता।
4) ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव रंजन मिश्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
1) माननीय मुख्यमन्त्री जी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने पर समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं सराहना की गयी।
2) माननीय मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार श्री जसवन्त सिंह जी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं विद्यालय में बाल वाटिका कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया गया।कक्षा कक्ष शिक्षण उपयोगी सहायक टी एल एम से सुसज्जित किया जिसकी प्रशंसा की जाती है।
3) अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में देशभक्ति की कविता का चयन।
श्री राजकमल यादव जी द्वारा विद्यालय का समय-समय पर निरीक्षण कर विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं प्रोत्साहन।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0kkB5DvQtHctm1t1Jb8rkGpyVmPvLFcFoZ8vKUhRmSAUATJTUCuBd3a4ahiABeN8Cl&id=100069042482506

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद स्वतः स्फूर्त शिक्षकों का एक ऐसा समूह है जो बेसिक के शिक्षकों की प्रतिभाओं को निखारने में तथा शिक्षा के उत्थान व मानवता के कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। मिशन से प्रेरित होकर हजारों शिक्षक आज पूरी लगन एवं मेहनत से शिक्षा में सुधार एवं बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्धि हेतु प्रयास कर रहे हैं। मिशन शिक्षण संवाद के लिए मेरा यही संदेश है कि यूँ ही शिक्षा की मशाल जलाये रखना हम सभी को नयी राह दिखाते रहना।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हमें बच्चों के भविष्य निर्माण का सुनहरा मौका मिला है जिसमें हमें निस्वार्थ भाव से सहयोग करना चाहिए।

👉9- संकलन एवं सहयोग
🙏🏻जितेन्द्र कुमार
मिशन शिक्षण संवाद परिवार बागपत

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो आपसी सीखने- ससीखते रहें और सिखाते रहें।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
28-08-2022

Comments

Total Pageviews