५२९~ अनमोल रत्न मंजूबाला (प्र०अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी, बाराकोट, जनपद-चम्पावत (उत्तराखण्ड)

 🏅#अनमोल_रत्न🏅


मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड से बहन #मंजूबाला जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं समर्पित सतत प्रयास द्वारा दुर्गमता और विषमता पर भी विजय पाकर सुगमता बनाने का कार्य किया है। जो हम सभी के लिए प्रेरक है। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को : 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3131014803842762&id=1598220847122173

👉1- शिक्षक परिचय-: मंजूबाला  (प्र०अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी, बाराकोट, जनपद-चम्पावत (उत्तराखण्ड)

प्रथम नियुक्ति- 18-02-2005 (रा.प्रा.वि.-चाँचडी, बाराकोट

वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति :- 14-05-2005

छात्र नामांकन :  2019-2020=  19 छात्र

2020-2021=  21 छात्र, 2021-2022=  22 छात्र 

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रयास:-

👉1-जनजागरूकता अभियान-: 

➡️समय-समय पर जनसम्पर्क जिसके फलस्वरूप सेवित क्षेत्र से शत-प्रतिशत नामांँकन है। 

➡️-स्वयं व जनसमुदाय के सहयोग से पेयजल व्यवस्था। 

➡️ध्वस्त चाहर-दीवारी का पुनर्निमाण व विस्तार।

➡️विद्यालय प्राँगण व शौचालय के आगे के भाग पर पक्का फर्श। 

➡️फुलवारी का निर्माण। 

➡️पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार वृक्षों का रोपण (आम,अमरूद आदि)।

➡️छात्रों के लिये फर्नीचर की व्यवस्था। 

➡️ आई०सी०टी० से जोड़ने के लिए कम्प्यूटर व्यवस्था 

➡️-पुस्तकालय निर्माण जिसमें स्वयं के प्रयास से अंग्रेजी व हिन्दी की कहानी की पर्याप्त किताबें क्रय की गयीं। 

➡️कार्यालय में प्रधानाध्यापक की मेज -कुर्सी अन्य कुर्सियां, अलमारियों की व्यवस्था। 

➡️प्रिंट रिच वातावरण सृजन हेतु दीवारों में छात्रोपयोगी चित्रकारी। 

👉3-किये गये प्रयासों के परिणाम-

🔸️A-छात्र नामांकन में वृद्धि : सेवित क्षेत्र का सम्पूर्ण नामांकन। 

🔸️B-उपस्थिति दर 90% से अधिक। 

🔸️C-एस० एम० सी० में जागरूकता व विद्यालय से अधिक लगाव।

🔸️D-विद्यालय दुर्गम में होने के उपरान्त भी सभी भौतिक संसाधनों से पूर्ण है।

🔸️E-विद्यालय वातावरण भय व बोझ रहित होने के कारण आनन्दमय है।

🔸️F- विद्यालय का सुन्दर भौतिक वातारण। 

🔸️G-छात्रों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास।

👉4-छात्रों की उपलब्धि:-

➡️शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष संकुल, विकासखण्ड व जिला स्तर पर विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग के परिणामस्वरूप स्थान भी प्राप्त करते हैं। 

➡️राजीव गांँधी नवोदय विद्यालय में पंकज कुमार का चयन

➡️पूजा कालाकोटी का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चयन।

➡️लाॅकडाउन में आयोजित राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता पूर्वक प्रतिभाग। 

➡️वर्ष 2021 मैथ्स विजार्ड में खुशी सामन्त का प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करना।

✡️B-क्रीड़ा के क्षेत्र में:-

संकुल, ब्लाक जनपद व राज्य स्तर तक छात्रों ने प्रतिभाग कर सफलता प्राप्त की है।

वर्ष 2021 खेल महाकुम्भ में रोहित बोरा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

✡️-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में-

➡️महापुरुषों की जयन्तियों पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण स्वच्छता कार्यक्रम। 

✡️समाजोपयोगी कार्य:-

➡️लाॅकडाउन के दौरान समाज को जागरूक किया गया, कोविड से बचने के उपाय बताये, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, नशामुक्ति, बाल श्रम के प्रति जागरूकता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे मे जानकरी, महिला सशक्तिकरण जागरूकता आदि में सक्रिय भूमिका निभायी है। 


👉5-राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन-

➡️राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमोंका आयोजन किया जाता है, जिसमें समुदाय की सहभागिता विशेष स्थान रखती है।

➡️विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर छात्र प्रमाणपत्र प्राप्त व डाउनलोड कर प्राप्त करते हैं। 


👉6-विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन -

➡️विद्यालय भवन का शान्त व आकर्षक परिवेश, छात्रों के लिये पर्याप्त कक्षा-कक्ष, दरी, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय (छात्र-छात्रायें) अलग-अलग हैं।

➡️छात्रों के लिए पर्याप्त खेल का सामान व मैदान है।

➡️प्रार्थना व व्यायाम के लिये सामग्री ढोलक, हारमोनियम, ढपली, ड्रम आदि है। 

➡️समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण किया जाता है, सपनों की उडान, बालमेला आदि में प्रतिभाग कर छात्रों को स्वयं करके सीखने पर बल दिया जाता है।

👉8-शिक्षकों की उपलब्धियां:-

✡️नवाचारों का विवरण-

➡️ Code Mixing 

➡️Fruit Board writing

➡️Bala Bag (group work)

➡️गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता।

➡️स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुऐ शिक्षण कार्य। 

➡️भयमुक्त वातावरण में शिक्षण।

➡️छात्रों को स्वयं करके सीखो पर बल। 

➡️बालसभा, प्रतिभा दिवस no bag day, English speaking day आदि को आनन्दपूर्ण वातावरण में आयोजति करना।

➡️आई०सी०टी० आधारित शिक्षण। 

➡️टी०एल०एम०, टी०एल०ए० व खेल-खेल में शिक्षण पर अधिक बल।

➡️लाकडाउन में अनलाइन ऑफलाइन शिक्षण के  कारण ही छात्र विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में सक्षम है। 

➡️ब्लाक बाराकोट की स्काउट और गाइड की गत 6 वर्ष से ब्लाक सचिव हूँ। 2016 से प्रत्येक वर्ष छात्र राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त कर रहे हैं।

👉8-शिक्षक सम्मान एवं विवरण-

✡️वर्ष 2021NHRO ने Indian Icon award 2021 से सम्मानित किया गया है। 

✡️शैक्षिक आगाज़ उत्तराखण्ड़ ने "शिक्षा सार्थी 2021"

✡️MHRD 2021 में "Teacher of the Year 2020 से सम्मानित। 

✡️वर्ष 2020 में KITE ने  सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। 

✡️वैश्विक महामारी कोविड-19में राष्ट्र हित मे सामाजिक कार्यों के लिए NHRO और उत्तराखण्ड भारत स्काउट एवं गाइड ने सम्मानित किया। 

✡️बर्ष 2019 खण्ड शिक्षा अधिकारी बाराकोट से शिक्षक सम्मान मिला।

✡️वर्ष 2018 खण्ड शिक्षा अधिकारी बाराकोट द्वारा "उत्कृष्ट शिक्षक" सम्मान से सम्मानित 

✡️नवाचार करने के लिए ZIIETने दो बार सम्मानित किया गया है 

✡️प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रशस्ति पत्र 


👉संदेश:

मिशन शिक्षण संवाद के लिये-

➡️मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिये एक सुव्यवस्थित मंच है जिसमें वह अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर कर और परिष्कृत कर सकते हैं। छात्रों के लिए रोचक विषयों में ज्ञानवर्द्धक तथ्य आदि।

👉शिक्षकों के लिये:

➡️छात्र हमारा दर्पण होता है। पूर्ण निष्ठा से हमें छात्रों की जिज्ञासा को शान्त करना चाहिए।छात्र सफलता से प्राप्त आनन्द अतुलनीय है। 

साभार : आर०सी० जोशी 

टीम मिशन शिक्षण संवाद चम्पावत, उत्तराखण्ड

संकलन : माधव सिंह नेगी 

टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड 

नोट : यदि आपने अथवा आपके परिचित किसी शिक्षक साथी ने अपने प्रयासों से शिक्षा के उत्थान,  शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ अलग हटकर अथवा बेहतर कार्य किया हो तो आप भी अपनी स्टोरी एवं स्टोरी को प्रमाणित करने वाली फोटो को मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज दें अथवा भिजवा दें। क्योंकि श्रम का सदैव सम्मान एवं प्रतिभाओं का प्रोत्साहन होना ही चाहिए। 🙏🙏🙏

सादर निवेदन : टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार 

24-01-2022

Comments

Total Pageviews