५३१~ अनमोल रत्न चंचल उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय कोट, बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश

                   🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से बेसिक शिक्षा को अनेकों विशिष्ट अनमोल रत्न देने वाले जनपद बदायूँ से अनमोल रत्न बहन चंचल उपाध्याय जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ आकर्षण का केन्द्र बनाकर बच्चों, अभिभावकों एवं सामाजिक विश्वास को मजबूत किया बल्कि विद्यालय में विविध शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में स्थापित किया है जो हम सभी के लिए बहुत ही प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।https://kutumbapp.page.link/QTkWsEYQwQ3HRGvE7

आइये देखते हैं आप के द्वारा किए गये कुछ रोचक एवं अनुकरणीय प्रयासों को :-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3133024643641778&id=1598220847122173
👉1..शिक्षक का परिचय:-
चंचल उपाध्याय,
प्राथमिक विद्यालय कोट, बिसौली,
बदायूँ, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति: 06/07/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 8/5/2016
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
🌾A- स्वयं के प्रयास: प्रारम्भ में विद्यालय के भौतिक वातावरण को स्वयं के धनराशि से साफ स्वच्छ बनाया।विद्यालय का मुख्य द्वार, वालपुट्टी, रंग-रोगन सभी स्वयं की धनराशि से कराया गया।
🌾B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में सहयोग प्राप्त हुआ।
🌾C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: -विद्यालय में माँ सरस्वती का मंदिर, विद्यालय में शिक्षण को आधुनिक बनाने हेतु प्रोजेक्टर व इन्वर्टर की सुविधा प्रदान की गई थी।
🌾D- शासन के सहयोग से: वर्तमान समय मे कायाकल्प के अंतर्गत कक्षाकक्षों में टायलिकरण, इंटरलॉकिंग, हैंडवाश सिस्टम बनवाया गया।
🌾E- जन सहभागिता से:- धार्मिक संस्था द्वारा विद्यालय के बच्चों को दो बार स्वेटर वितरण, कॉपी, पेंसिल बॉक्स वितरण आदि कराए गए हैं।






















👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:

🥀A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन -  नामांकन
121, 150, 162, 172 व वर्तमान में 186 हैं।
🥀B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत -75 से 80%

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-
🏆A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: ब्लॉक स्तर पर व जिले पर तीन बार जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया है।
🏆B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यायल में बालिका का चयन।
🏆C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ:  तहसीलदार बिल्सी द्वारा, उपजिलाधिकारी सहसवान द्वारा, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत  किया गया हैं।


👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- शिक्षण अधिगम सामिग्री का अधिकाधिक प्रयोग किया जाता है जिससे बच्चे शिक्षा को रुचिपूर्वक समझ सकें। बच्चें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, गायन वादन, नृत्य आदि में बच्चे निपुण है। दौड़, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करते रहते हैं।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🎖A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- खेल-खेल के माध्यम से, अंग्रेजी में शिक्षण, नाटक विधा द्वारा, सर्वश्रेष्ठ कौन?, पुरुस्कार आदि नवाचारों का प्रयोग किया जाता है।
🎖B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:-ग्राम्य विकास राज्यमंत्री द्वारा पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर चार बार जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत, उप जिलाधिकारी द्वारा व  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनेको बार बेसिक शिक्षा में विशेष योगदान के लिये सम्मानित, तहसीलदार द्वारा विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिये सम्मानित किया गया।
🎖C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: जिला स्तरीय कई प्रदर्शनियो में प्रतिभाग, शून्य निवेश नवाचार द्वारा कक्षा शिक्षण, मोहल्ला कक्षा का संचालन, ऑनलाइन शिक्षण कार्य आदि।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य, समाज व बच्चों के लिए ज्ञानवर्द्धक व रुचिकर शिक्षा देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- सभी को अपना प्रथम कर्तव्य समझ कर पूर्ण मनोयोग से शिक्षा का कार्य करना चाहिए।

संकलन एवं सहयोग : सचिन सक्सेना
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार बदायूँ

नोट : यदि आपने अथवा आपके परिचित किसी शिक्षक साथी ने अपने प्रयासों से शिक्षा के उत्थान,  शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ अलग हटकर अथवा बेहतर कार्य किया हो तो आप भी अपनी स्टोरी एवं स्टोरी को प्रमाणित करने वाली फोटो को मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज दें अथवा भिजवा दें। क्योंकि श्रम का सदैव सम्मान एवं प्रतिभाओं का प्रोत्साहन होना ही चाहिए। 🙏🙏🙏
सादर निवेदन : टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार
27-01-2022

Comments

Total Pageviews