दीपावली है आई सुहानी
दीपावली है आई सुहानी, दीपावली है आई सुहानी
दिए घर-घर जलाओ, माता लक्ष्मी है आनी।
दीपावली.......
घर को सजाओ तुम फूलों से पत्तों से
मिट्टी के दीपों से झिलमिल कंदीलों से
रंगोली सजाओ हल्दी कुमकुम और चावल से
फुलझड़ियाँ जलाओ माता लक्ष्मी है आनी
दीपावली........
पुए बनाओ तुम पूरी बनाओ
हलवा और खीर जाकर सबको खिलाओ
56 प्रकार के व्यंजन बनाओ
कोई भूखा न जाए, माता लक्ष्मी है आनी
दीपावली.......
अपने पिता के राम वचन को निभाए
सिया और लखन संग वन को पठाये
14 बरस बाद अयोध्या को लौटे
खूब खुशियाँ मनाओ, माता लक्ष्मी है आनी
दीपावली.......
रचयिता
मीना पाण्डे,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौरामाफ,
विकास खण्ड-कबरई,
जनपद-महोबा।
Wooooooow wonderful creation
ReplyDelete