हमारे हेल्पलाइन नंबर

चुपके से कोई पास बुलाए,

कमरे में वो तुम्हें ले जाए। 

उसके पास कभी ना जाना,

1098 पर कॉल लगाना।

        यह है चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,

        गंदे लोगों को करता है अंदर।

        नारी अबला को कोई मारे,

        छेड़छाड़ करे, कपड़ा फाड़े।

 देखो तुम ना हाथ बाँधकर,

 कॉल लगा दो 1090 पर,

 यह है महिला हेल्पलाइन नंबर,

 करता बदमाशों को अंदर। 

        सेफ नहीं अपने को जानो,

        अनसेफ अपने को मानो।

        चीख चिल्लाकर शोर मचाकर,

       आसपास के लोगों को बुलाकर।

181 पर  कॉल लगाकर,

 सारी बात उन्हें समझाकर। 

 ये है महिला हेल्पलाइन नम्बर,

कर देता लोफरों को  अंदर।


रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।



Comments

Total Pageviews