गणित
अंकों का है खेल गणित,
बुद्धि तर्क का मेल गणित|
आओ गणित पर करें विचार,
अनंत है इसका विस्तार|
गणित विषय को जिसने जाना,
मिला उसे बुद्धि का खजाना|
गणित हमें यह ज्ञान कराए,
सही गलत की पहचान कराए|
जन्म से लेकर मृत्यु तक,
सुबह से लेकर शाम तक,
काम हमारे आए गणित,
समय ज्ञान कराए गणित|
अकगणित अंकों का खेल,
अंकों और संक्रियाओं का मेल,
बीजगणित में बीजीय अंक,
चर, अचर, बीजीय व्यंजक|
रेखा गणित रेखाओं का खेल,
इसमें है रेखाओं का मेल|
सभी प्रकार के कोण बताए,
रेखाओं का ज्ञान कराए|
समझो तो आसान गणित,
बिन समझे है जटिल गणित|
विषयों में है श्रेष्ठ गणित,
वर्तमान समय की माँग गणित|
आओ हम सब सीखे सिखाएँ,
गणित को रुचिकर बनाएँ|
कविता माध्यम को अपनाएँ,
खेल-खेल में गणित सिखाएँ|
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।
Comments
Post a Comment