चाचा नेहरू
आज जन्मदिन चाचा नेहरू का,
मिलकर हम सब मनाते हैं|
14 नवंबर के इस दिन को,
बाल दिवस के रूप में मनाते हैं|
नाम था पंडित जवाहरलाल नेहरू,
धनी परिवार में जन्मे थे,
माता उनकी स्वरूपरानी थीं,
पिता श्री मोतीलाल नेहरू थे|
14 नवम्बर 1889 को,
इलाहाबाद में जन्म लिया|
दुनिया के बेहतरीन विद्यालयों में,
शिक्षा पाकर जीवन सफल किया|
भारत छोड़ो आंदोलन में,
नेहरू जी ने योगदान दिया|
पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया,
'भारतरत्न' सम्मान प्राप्त किया|
भारत के वह प्रथम प्रधानमंत्री,
भारतवर्ष का गौरव हैं
ऐसे धर्मनिरपेक्ष चरित्र को,
हम सब करते नमन वंदन हैं|
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।
Comments
Post a Comment