त्योहारों का मौसम आया

त्योहारों का मौसम आया

घर-घर वन्दन वार सजाया

रंग रोगन से पोत लीपकर

देहरी और दीवार सजाया

रंगोली के रंग अनोखे

नीले, पीले कितने चोखे

कोने-कोने को चमकाया

त्योहारों का मौसम आया, 


राम अयोध्या को अब लौटे

कोई सुन्दर सगुन न छूटे

अंगनाई में दीप जलेंगे

सबके बिछडे़ राम मिलेंगे

सजी अयोध्या घर-घर में अब

सबके बिछडे़ लाल मिलें अब

बिछड़ों को है आज मिलाया

त्योहारों का मौसम आया,, 


सजे रसोई घर-घर महके

छप्पन भोग लगे प्रभु जी के

दीपावली मनाओ सुहानी

माँ लक्ष्मी जी हैं वरदानी

सबकी खाली झोली भरतीं

विपदाओं को पल में हरतीं

गंग गणपति को आज मनाया

त्योहारों का मौसम आया,, 


रचयिता
रीता गुप्ता,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलेक्टर पुरवा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews

1167912