संविधान दिवस
आज का दिन है 26 नवम्बर,
संविधान दिवस कहलाता है|
संविधान दिवस के रूप में,
इसे मनाया जाता है|
2 वर्ष, 11माह, 18दिन में,
संविधान बनकर तैयार हुआ|
26 नवम्बर 1949 में,
यह राष्ट्र को समर्पित हुआ|
दुनिया भर में सबसे बड़ा,
भारत का लिखित संविधान है,
भारत के गणतन्त्र दिवस की,
दुनिया में अलग पहचान है|
बाबा साहब ने जाँची परखी,
दुनिया के संविधानों की बारीकियाँ|
तब भारतीय सविधान में शामिल की,
448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ|
भारतीय संविधान की मूल प्रति,
हिन्दी, अंग्रेजी में हस्तलिखित थी,
प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा,
यह प्रति लिखी गयी थी|
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का,
अथक प्रयास सफल हुआ|
दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र,
हमारा भारत देश हुआ|
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।
Comments
Post a Comment