शिक्षा मंदिर

विद्यामंदिर में  गुरुदेव ने
पेड़ों के नीचे शिक्षा दी
हम शिष्यों ने गुरुदेव का
आदर और सम्मान किया
गुरुदेव ने ज्ञान पिटारा खोल
शिष्यों को उत्तम ज्ञान दिया
जाति धर्म से परे गुरुदेव ने
हम शिष्यों को सत का पाठ पढ़ाया
हम शिष्यों के सोये मन में
शिक्षा का दीप जलाया
मात-पिता का आदर करना
गुरुदेव ने हमें सिखाया
हम शिष्यों को शिक्षा दे
मन को शिक्षा मंदिर बनाया

रचयिता
विनोद कुमार सीताराम दुबे,
शिक्षक,
गुरु नानक इंग्लिश हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज,
भांडुप, 
मुंबई,
महाराष्ट्र।

Comments

Total Pageviews