सबको साक्षर बनाओ बच्चो
आओ प्यारे बच्चो आओ
कखगघ पढ़कर जाओ
क से कमल बनाओ बच्चो
जीवन को महकाओ बच्चो
ख से खबर बनाओ बच्चो
सत्य का ज्ञान कराओ बच्चो
ग से गर्मी फैलाओ बच्चो
श्रम का महत्व बताओ बच्चो
घ से घड़ी बनाओ बच्चो
समय का महत्व बताओ बच्चो
स्वर व्यंजन सब सीखकर बच्चो
सबको साक्षर बनाओ बच्चो
रचयिता
विनोद कुमार सीताराम दुबे,
शिक्षक,
गुरु नानक इंग्लिश हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज,
भांडुप,
विनोद कुमार सीताराम दुबे,
शिक्षक,
गुरु नानक इंग्लिश हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज,
भांडुप,
मुंबई,
महाराष्ट्र।

Comments
Post a Comment