बच्चों के मन में क्या है
बच्चों के मन में क्या है
किसने देखा किसने जाना
झाँककर देखो इनके अन्दर
होता है प्रश्नों का खजाना
सूरज आग बरसाता क्यों
चाँद रात में आता क्यों
ये सब आसमान में रहते
तारे टिमटिम करते क्यों
चिड़िया चीं-चीं करती क्यों
तितली फूल पर आती क्यों
मुर्गा सुबह-सवेरे बांग लगाता
मछली जल में रहती क्यों
दिन और रात होते क्यों
मौसम ऐसे बदलता क्यों
वर्षा रानी जब भी आती
इन्द्रधनुष है आता क्यों
जिज्ञासा इनकी शान्त न होती
प्रश्न से प्रश्न बुन लेती
सवालों की झड़ी ये लगाते
कहाँ, कब, कैसे और क्यों
बच्चों के मन में क्या है
किसने देखा किसने जाना
झाँककर देखो इनके अन्दर
होता है प्रश्नों का खजाना
रचयिता
अरूणा कुमारी राजपूत,
सहायक अध्यापक,
आदर्श अंग्रेजी माध्य्म संविलयन विद्यालय राजपुर,
विकास खण्ड-सिंभावली,
जनपद-हापुड़।

Comments
Post a Comment