नवभारत निर्माता - कलाम
फूलों से हँसना सीखो काँटों से मुस्काना,
अब्दुल कलाम से सीखो काँटों में राह बनाना।
भारत के 11वें राष्ट्रपति 15 अक्टूबर को जन्मे,
प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा से जीवन समझे।
नव भारत के निर्माता ये किया जगत में नाम,
अब्दुल पाकिर जैनुल अब्दीनअब्दुल कलाम पूरा नाम।
अग्नि, आकाश, त्रिशूल से किया भारत सिरमौर,
ऐसे महान वैज्ञानिक नहीं पाएँगे कहीं और।
मिसाइल मैन के नाम से मना विश्व विद्यार्थी दिवस,
छात्रों के लिए रहे सर्वदा प्रेरक और मार्गदर्शक।
रोहिणी उपग्रह था स्वदेशी विधि से निर्मित,
पोखरण परीक्षण में भी इनका था अभिमत।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम,
पुस्तक इंडिया 2020 में खोला अपना अरमान।
कविता रची, वाद्ययंत्र स्टिंग को दी तान,
27 जुलाई 2015 को हुआ इनका देहावसान।
अपूर्णनीय क्षति देश को, नमन हमारा इनको,
विश्व में धाक भारत की, श्रेय रहेगा इनको।
अनुसरण करें इनका, जीवन में दें स्थान,
झोंक दे सर्वस्व अपना, दें सपनों को उड़ान।

Comments
Post a Comment