पौधों की उपयोगिता
आओ बच्चो तुम्हें बताएँ पौधों के गुण,
इसमें हैं कितने औषधियों के गुण।
ऐसे चमत्कारी फायदे आज हम बतलाएँगे,
तुम भी सुनो ध्यान से कविता कहकर सुनाऍंगे।
"तुलसी" है आँगन की मेरे, है बड़े काम की,
हर दवा में काम आये, है इसकी ऐसी शक्ति।
"चाय "की पत्ती आती किस काम में,
ताजा-ताजा चाय जो पीते हो तुम सुबह -शाम में।
"एलोवेरा" का जूस आता सुंदरता बढ़ाने में।
इतनी जल्दी बढ़ जाता, पता किसी को लग न पाए।
दाँत दर्द जब होता, "लौंग" का तेल लगाओ,
दादी के इस नुक्से से झटपट दर्द भगाओ।
पीली-पीली होती "हल्दी", अद्भुत हैं इसके गुण,
चोट, घाव, दर्द के लिए हैं सबसे अच्छी एंटीसेप्टिक।
महकी महकी सुगन्ध देता "पिपरमेन्ट" का तेल,
सब दवाओं में काम आये, इसकी है बहुत सेल।
खट्टा खट्टा "आँवला" विटामिन सी के स्त्रोत का है झरना,
"गिलोय" का जूस कहता है, बुखार को है मारना।
"नीम" होता है कड़वा पर देता है राहत सबको,
सबसे अच्छा एंटीबायोटिक, देता मात सबको।
"सफेद सोना" बोलते किसको, कोई तो बतलाओ,
"कपास" के पौधे से अच्छे-अच्छे रूई के वस्त्र बनवाओ।
मीठे-मीठे फल पर रेशम के कीड़े निवास करें,
"शहतूत" है इसका नाम, जिससे हम रेशम प्राप्त करें।
आज बच्चों सीखा हमने एक अनोखा ज्ञान,
इन पौधों की खेती करने में नहीं है कोई नुकसान।
रचयिता
फराह नाज़,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय आलमपुर,
विकास खण्ड-जगत,
जनपद-बदायूँ।

Comments
Post a Comment