नयी उड़ान

मिशन शिक्षण संवाद समूह भर रहा नित नई उड़ान।

होगा शिक्षा का उत्थान, बढ़ेगा शिक्षक का सम्मान।।


शिक्षकों के विचारों को विचारशक्ति मंच दिया।

शिक्षकों ने मिलकर अपने विचारों को आकार दिया।।

मिलकर सभी ने बढ़ाया शिक्षा जगत का मान।

होगा शिक्षा का ............


ब्लॉगर, मासिक पत्रिका, काव्यांजलि का उदगार किया।

शिक्षकों ने स्वरचित शैक्षिक रचनाओं का भंडार दिया।।

बच्चों, अभिभावकों, समाज को किया जागरुक दिया ज्ञान।

होगा शिक्षा का.........


ऑनलाइन पढ़ाई सुचारू करने में सहयोग अपार दिया।

शिक्षकों ने ऑनलाइन कार्य का बच्चों तक प्रसार किया।।

घर- घर खुली पाठशाला, बच्चों को मिला शिक्षा ज्ञान।

होगा शिक्षा का...........


सभी के प्रयासों को सराहा, नया सवेरा वेबिनार दिया।

नए-नए शैक्षिक आयामों को स्वरूप साकार दिया।।

सभी में उत्साह भरा, शिक्षा जगत में डाली नई जान।

होगा शिक्षा का...........


नन्ही चिड़िया का उदाहरण दे सकारात्मक विचार दिया।

व्यक्तिवाद को नही, समूहवाद को स्वीकार किया।

समूह ने एकजुटता से शिक्षा उत्थान में लगाया ध्यान।।

होगा शिक्षा का उत्थान, बढ़ेगा शिक्षक का सम्मान।

पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत, बढ़ेगा देश का मान।।


रचयिता

रीना,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर,

विकास क्षेत्र-जानी,

जनपद-मेरठ।





Comments

Post a Comment

Total Pageviews

1164345