उत्तर प्रदेश प्रेरक प्रदेश

हौंसले हमारे नये रंग लाएँगे

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे। 

काफिला चला है किस निराली शान से 

पग बढ़े हैं सभी के नये गुमान से।

विद्यालयों, ब्लॉकों, जनपदों से है यही पुकार

मिशन प्रेरणा उठ रहा है दिल में बार - बार।

प्रेरक विद्यालय, प्रेरक ब्लॉक, प्रेरक जनपद बनाएँगे

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।

शिक्षक हस्तपुस्तिकाओं का करते चलो अध्ययन

आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह का उपयोग करो हरदम।

हम सभी प्रगति के नये कदम बढ़ाएँगे।

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।

आधारशिला से भाषा- गणित की गहरी बुनियादी समझ विकसित कराएँगे।

हम सभी रोचक गतिविधियाँ कराएँगे।

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।

ध्यानाकर्षण से लर्निंग गैप पता कर अधिगम कक्षानुसार बनाएँगे।

हम सभी 18 शिक्षण तकनीक अपनाएँगे।

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।

शिक्षण संग्रह से BALA से विद्यालय सहायक सामग्री के रूप में बनाएँगे।

हम सभी शिक्षण योजना, शिक्षक डायरी बनाएँगे।

प्रभावी शिक्षण की 26 पायदान सीढ़ी चढ़ते जाऍंगे।

निश्चय ही हम सभी मंजिल को पाएँगे।

31 मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।

हौंसले हमारे नये रंग लाएँगे।

उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएँगे।।


रचयिता

रीना,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर,

विकास क्षेत्र-जानी,

जनपद-मेरठ।


Comments

Total Pageviews