गांधी जयंती

हम सबके थे प्यारे बापू,
सारे जग में न्यारे बापू।
सत्य अहिंसा प्रिय थे जिनको,
आजादी के रखवाले बापू।

दो अक्टूबर को जन्म हुआ,
गुजरात के पोरबंदर में।
जाकर विदेश वकालत कर,
आ कूद पड़े आंदोलन में।

सत्य अहिंसा के दम पर,
अंग्रेजों को मार भगाया।
लाठी डंडे बिना ही जिसने,
भारत आजाद कराया।

नमक आंदोलन किया था जिसने,
अंग्रेजों का मान गिराने को।
स्वदेशी आंदोलन अपनाया जिसने,
अंग्रेजों का व्यापार मिटाने को।

31 जनवरी सन उनञ्चास को,
इस देश का सूरज अस्त हुआ।
नाथूराम गोडसे नाम था जिसका,
गोली मारकर खुद अस्त हुआ।

रचयिता
रजत कमल वार्ष्णेय,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय खंजनपुर,
विकास खण्ड-इस्लामनगर, 
जनपद-बदायूँ।

Comments

Total Pageviews