हमारा परिवार

तर्ज़ - अच्युतम् केशवम
कक्षा - 3
पाठ- 1 (हमारा परिवार)
विषय - हमारा परिवेश

हम सबसे मिलकर बनता  है परिवार,
इससे हर घर में छाई है देखो बहार.....

कहानी है यह मधु के परिवार की,
मिसाल देती है जो देखो एकता की।
हम सबसे......!!!

दादा, दादी और मम्मी पापा रहे,
भाई मोनू के संग खिलखिलाती रहे।
हम सबसे......!!!

मिलजुल कर हम सब काम करें,
अपनों के साथ खुशियों को साझा करे।
हम सबसे......!!!

पहली पाठशाला हम परिवार को कहें,
पहले गुरु का जो सम्मान है, माँ को मिले।
हम सबसे....!!!

सुख हो या दुख हम  सब साथ रहें,
समाज की सबसे छोटी इकाई कहें।
हम सबसे...!!!

रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews