स्वच्छता अभियान
स्वच्छता का अभियान चलाकर,
देश को स्वस्थ बनाना है।
गंदगी मुक्त हो भारत अपना,
सब लोगों को अब जगाना हैं।।
संकल्प लेकर चलें सभी,
एक कदम स्वच्छता की ओर।
गंदगी न करेंगे न करने देगें,
इस बात पर रखना है जोर।।
जब करेंगे हर घर से,
स्वच्छता की इक नयी शुरुआत।
गाँव-गाँव और शहर-शहर,
स्वच्छ होगा अपना भारत।।
सभी जन अपनी आदत बदलो,
इधर-उधर न कूड़ा फेंको।
गीला कचरा सूखा कचरा
अलग-अलग तुम सब रखो।।
आओ आज हम सब मिलकर,
यह कसम अब खाते हैं।
दुनिया को स्वच्छ भारत की,
सुंदर तस्वीर दिखाते हैं।।
रचयिता
बीना बिष्ट,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमा,
विकास खण्ड-चम्बा,
जनपद-टिहरी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।
देश को स्वस्थ बनाना है।
गंदगी मुक्त हो भारत अपना,
सब लोगों को अब जगाना हैं।।
संकल्प लेकर चलें सभी,
एक कदम स्वच्छता की ओर।
गंदगी न करेंगे न करने देगें,
इस बात पर रखना है जोर।।
जब करेंगे हर घर से,
स्वच्छता की इक नयी शुरुआत।
गाँव-गाँव और शहर-शहर,
स्वच्छ होगा अपना भारत।।
सभी जन अपनी आदत बदलो,
इधर-उधर न कूड़ा फेंको।
गीला कचरा सूखा कचरा
अलग-अलग तुम सब रखो।।
आओ आज हम सब मिलकर,
यह कसम अब खाते हैं।
दुनिया को स्वच्छ भारत की,
सुंदर तस्वीर दिखाते हैं।।
रचयिता
बीना बिष्ट,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमा,
विकास खण्ड-चम्बा,
जनपद-टिहरी गढ़वाल,
उत्तराखण्ड।

मिशन शिक्षण संवाद का हार्दिक आभार🙏🙏💐
ReplyDelete