भिन्न का ज्ञान
विषय -गणित
उप विषय -अंकगणित
कक्षा -3
प्रकरण -भिन्न
आओ बच्चों तुम्हें सिखाएँ,
क्या होती है भिन्न? बताएँ|
अंश और हर का यह अनुपात,
इसे कर लो तुम आत्मसात|
भिन्न हमें यह ज्ञान कराती,
अंश बटा कितने भागों में,
जितना मान होता है हर का,
अंश बटा उतने भागों में|
संपूर्ण के कर दें यदि दो भाग,
आधा कहलाए यह भाग,
अंश एक है और हर दो,
भिन्न कहलाए एक बटा दो|
संपूर्ण के कर दें यदि तीन भाग,
एक तिहाई कहलाए यह भाग,
अंश एक है और हर तीन,
भिन्न कहलाए एक बटा तीन|
दो के कर दें यदि चार भाग,
दो चौथाई कहलाए यह भाग,
अंश दो हैं और हर चार,
भिन्न कहलाए दो बटा चार|
तीन के कर दें यदि चार भाग,
तीन चौथाई कहलाए यह भाग,
अंश एक है और हर चार,
भिन्न कहलाए तीन बटा चार|
यही क्रम रहता है जारी,
इसी क्रम में बँटते भाग,
अंश और हर के मान बदलते,
अनुपात को इनके हम भिन्न कहते|
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment