विश्व ओजोन दिवस
पराबैंगनी किरणों से,
ओजोन हमको बचाती है।
पृथ्वी को हरा-भरा करने में,
मदद यह हमारी करती है।
16 सितंबर को हम सब,
ओजोन दिवस मनाते हैं।
धरती को हम सब मिलकर,
प्रदूषण से बचाते हैं।
बिना इस परत के देखो,
त्वचा कैंसर है फैलता।
ज्यादा पराबैंगनी किरणें आने से,
जीव जगत है झुलसता।
क्लोरोफ्लोरोकार्बन का,
जितना हो कम प्रयोग करें।
अपनी पृथ्वी को नष्ट होने से
बचाने में सहयोग करें।
रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा,
जनपद-हरदोई।
ओजोन हमको बचाती है।
पृथ्वी को हरा-भरा करने में,
मदद यह हमारी करती है।
16 सितंबर को हम सब,
ओजोन दिवस मनाते हैं।
धरती को हम सब मिलकर,
प्रदूषण से बचाते हैं।
बिना इस परत के देखो,
त्वचा कैंसर है फैलता।
ज्यादा पराबैंगनी किरणें आने से,
जीव जगत है झुलसता।
क्लोरोफ्लोरोकार्बन का,
जितना हो कम प्रयोग करें।
अपनी पृथ्वी को नष्ट होने से
बचाने में सहयोग करें।
रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा,
जनपद-हरदोई।

Comments
Post a Comment