हमें साक्षर बनाना है

देश के एक-एक जन को
हमें साक्षर बनाना है
घर-घर घर साक्षरता पहुँचा देंगे
ये अलख जगाना है

शिक्षक हैं हम, यही हमारा काम
शिक्षा से हासिल होगा ऊँचा मुकाम       
शिक्षा को पाकर तुमको
अपनी पहचान बनाना है

घर-घर साक्षरता पहुँचा देंगे
ये अलख जगाना है
देश के एक-एक जन को
हमें साक्षर बनाना है

अब ना कोई रहे अनपढ़
पढ़-लिखकर सब बनें सुघड़                 
जहाँ अँगूठा लगता अब तक
वहाँ कलम चलाना है

घर-घर साक्षरता पहुँचा देंगे
यह अलख जगाना है
देश के एक-एक जन को
हमें साक्षर बनाना है

शिक्षा है शेरनी का दूध
जब पियो अँधेरा होता दूर
अज्ञानता का हटे तिमिर
ज्ञान का नया सवेरा लाना है

घर-घर साक्षरता पहुँचा देंगे
ये अलख जगाना है
देश के एक-एक जन को
हमें साक्षर बनाना है।

रचयिता
रेनू चौधरी,
एआरपी विज्ञान,      
विकास खण्ड-मुरादनगर,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

Total Pageviews