४९३~ अर्चना वार्ष्णेय इं.प्र.अ. संविलियन विद्यालय पैग़ाभीकमपुर, बिसौली (बदायूं) उत्तर प्रदेश।

 🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद बदायूँ से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन अर्चना वार्ष्णेय जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को आपसी सहयोग और सामन्जस्य का केन्द्र बनाते हुए बच्चों के लिए आकर्षक एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है।  जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं। 


आइये देखते हैं आप द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :- 


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2764668260477420&id=1598220847122173


👉1- शिक्षक का परिचय :-

अर्चना वार्ष्णेय इं.प्र.अ.

संविलियन विद्यालय पैग़ाभीकमपुर, बिसौली (बदायूं) उत्तर प्रदेश।

प्रथम नियुक्ति तिथि- 23.12.1999. 

वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 31.8.2006





👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-

⭐A-वर्तमान विद्यालय में मैंने सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यभार ग्रहण किया उस समय विद्यालय की स्थिति बहुत दयनीय थी। चाहरदीवारी न होने से विद्यालय में आवारा पशुओं का अतिक्रमण बच्चों के बोलने का ढंग पहनावा आदि के कारण गंभीर समस्याएं थी। 

सर्वप्रथम स्व.फय्याज फातिमा जी (प्र.अ.) व मेरे स्वयं के सुधारात्मक प्रयासों से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके रहन-सहन पहनावा आदि को उत्कृष्ट बनाया। सामुदायिक सहयोग से आंशिक चहारदीवारी करवाई।

सन 2010 में जब इंचार्ज प्रधानाध्यापक का पद ग्रहण किया, उसके बाद विद्यालय के भौतिक परिवेश में सुधारात्मक प्रयास शुरू किये।

⭐B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :- हमारे विद्यालय में श्रीमती फरहा नाज़ (प्र.अ.,प्रा.वि.) श्री सुमित कुमार (स.अ.) दीक्षा तिवारी (अनुदेशक), प्रेमवती (शि.मि.), रेनू (शि. मि.), नेशपाल (शि. मि.) वैभव गुप्ता के सार्थक प्रयासों से विद्यालय निरंतर नित नए आयाम स्थापित करता है। विद्यालय में इनका सराहनीय प्रयास रहता है चाहे छात्र/छात्राओं की उपस्थिति हो या गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य।

⭐C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :-

● इन्वर्टर- राहुल वार्ष्णेय बिसौली।

● टीचर टॉय - जितेंद्र कुमार भिवाड़ी ( राज.)।

⭐D- शासन के सहयोग से :-

● लगभग 5 विषयों के मास्टर प्रशिक्षण इलाहाबाद व लखनऊ में

● सुंदर मजबूत भवन,

● इंसीनरेटर, 

● विद्युतव्यवस्था

● पुस्तकालय,

● सत्र - 2018-19 व सत्र 19-20 में कम्पोजिट ग्रांट के अंतर्गत विद्यालय में भौतिक परिवेश व व्हाइटबोर्ड व बहुत सी आवश्यक दैनिक वस्तुएं टाई बेल्ट आदि की व्यवस्था की की गई।

⭐E-जन सहभागिता :-

विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामवीर सिंह जी को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने समय-समय पर बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वह घर पर बच्चों को शिक्षा कार्य में सहयोग करते रहते हैं वर्तमान में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य सदस्यों का विद्यालय को निरंतर सहयोग मिलता है।

⭐F- अन्य सहयोग से-

सर्वप्रथम इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती पूनम यादव जी बिसौली का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हमारे स्कूल को गोद लिया, क्लब द्वारा हमारे स्कूल को  विकलांग शौचालय के लिए ₹20000 दिए गए, उसके बाद श्रीमती रीना गर्ग जी अध्यक्ष द्वारा 100 ग्लास व श्रीमती सोनिया अग्रवाल अध्यक्ष के द्वारा 100 भोजनथाल दिए गए।समय-समय पर हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करा कर पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन करती हैं।

स्टेट बैंक बिसौली द्वारा पांच पंखे विद्यालय को प्रदान किए गए। ओरिएंटल बैंक द्वारा वाटर प्यूरीफायर, अलमारियां आदि अनेकों वस्तुएं जन सहयोग से प्राप्त होती रहती हैं।

👉3- किये गए प्रयासों का परिणाम :-

🔅A- प्रयास से पहले नामांकन 95 था, सार्थक प्रयासों के बाद अब नामांकन 145 हो गया है।  प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने भी नामांकन कराना शुरू कर दिया है।

🔅B- वर्तमान की स्थिति में 80% से 90%  तक बच्चे विद्यालय में उपस्थित रहते हैं।

🔅C- प्रतियोगिताओं में अब तक लगभग जिला स्तर पर 10 ब्लॉक स्तर पर 35 व विद्यालय स्तर पर अनवरत पुरस्कृत होते रहते हैं, 4 विद्यार्थियों को स्काउट्स के अंतर्गत राज्य पुरस्कार प्राप्त होना व तहसील स्तर पर अनवरत अनेकों तरह के पुरस्कार प्राप्त करते रहते हैं।













👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियां :-

🥇A- 2 छात्रों का चयन ब्लॉक स्तर पर होने के उपरांत जिला स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग, 4 विद्यार्थियों को स्काउट्स के अंतर्गत राज्य पुरस्कार प्राप्त होना व तहसील स्तर पर अनवरत अनेकों तरह के पुरस्कार प्राप्त करते रहते हैं।

🥇B- गर्व उस समय हुआ, जब प्रा.वि. मदनजुड़ी में बरेली की संस्था द्वारा आयोजित रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आये करीब 10 से 15 स्कूल के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्राइवेट स्कूल भी शामिल थे।

🥇जूनियर वर्ग में- योगेश कुमार क्लास 8th को प्रथम व 🥇ओमहरी यादव को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

🔅C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियां :- 

अनेक विद्यार्थियों का ढोलक बजाना, हारमोनियम सीख रहे हैं। सलाद बनाना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रुचि आदि

🔅5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां :-

विद्यालय के भौतिक परिवेश में सुधारात्मक प्रयास शुरू किये। प्रार्थना सभा में सुविचार, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व समाचार पत्रों को पढ़कर सुनाना, जिसमें उचित उत्तर वाले छात्र/ छात्राओं को उपहार स्वरूप तालियां बजवाकर, छोटे-छोटे उपहार देना।

मीना मंच को सक्रिय किया जिससे बालिकाओं में छिपी हुई प्रतिभायें सामने आयीं। सांस्कृतिक प्रोग्राम, बाल अखबार वेस्ट मेटेरियल से नवाचार के प्रयास किए गए।

स्काउट /गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत विद्यालय में स्काउट /गाइड का कैंप  संचालित करवाया, जिसमें विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।विद्यालय में विगत 4 वर्षों से हर वर्ष ग्रीष्मकालीन शिविर भी लगाया जा रहा है, इस वर्ष भी लॉक डाउन के अंतर्गत समस्त स्टाफ के सहयोग से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया। बाल मंत्रिमंडल के द्वारा विभिन्न विभागों के मंत्री बनाकर जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जातीं हैं।विद्यार्थियों का जन्मदिन मनाना आदि गतिविधियों के माध्यम संचालित होते हैं।














👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां :-

⭐A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण -

🔅1- ग्रीष्मकालीन शिविर का प्रति वर्ष आयोजन।

🔅2- सांस्कृतिक आयोजन कराना 

🔅3- स्वच्छ व अधिक उपस्थिति के साथ आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करना।

🔅4- बांसुरी वादन व हारमोनियम सिखाना आदि।

🔅5- स्वयं के प्रयासों से ICT कक्षाओं के संचालन।

👉B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों के विवरण :-

🥇1- तहसीलदार बिसौली द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र 2015

🥇2- रक्तदान प्रमाणपत्र 2016

🥇3- गायत्री परिवार द्वारा शिक्षक सम्मान पत्र 2016

🥇4- स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जनपद स्तर 2016

🥇5- जिला परियोजना कार्यालय बदायूँ द्वारा सम्मान पत्र 2017

🥇6- जनपहल रेडियो प्रोग्राम सम्मान पत्र 2017

🥇7- सी.एल. गुप्ता आई बैंक द्वारा नेत्रदान पर सम्मान 2017

🥇8- मीना पंचायत में BSA सर द्वारा सम्मान पत्र 2018

🥇9- डायट बदायूँ द्वारा ICT आधारित कक्षा शिक्षण द्वितीय पुरस्कार2018

🥇10- उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान जिलाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र 2018

🥇11- थियेटर/पपेट कार्यशाला सम्मान पत्र 2019

🥇12- अशिक्षित माता-पिता को विद्यार्थियों द्वारा साक्षर कराने पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र 2019


👉 C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियां :-

1- सचिव इनरव्हील क्लब बिसौली सत्र 2011- 12 

2- अध्यक्ष इनरव्हील क्लब बिसौली 2012- 13 व 13-14

3- वार्ष्णेय उत्थान समिति आजीवन सदस्य।

👉7-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-

मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा मंच है, जो निस्वार्थ, निरंतरता के साथ बेसिक शिक्षा को समर्पित है। यहाँ हमारे सभी साथी शिक्षकों को, बेसिक शिक्षा में सुधारात्मक प्रयासों का एक दूसरे से सीखने और सिखाने का क्रम अनवरत चल रहा है। मैंने जब मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा आयोजित आईसीटी वेबीनार में प्रतिभाग किया तब बहुत कुछ नया सीखने को मिला। मैं बहुत-बहुत आभारी हूँ बेसिक शिक्षा को समर्पित ऐसे भाइयों और बहनों की, कि जिन्होंने इस मंच के निर्माण से बेसिक शिक्षा में एक अनोखे बदलाव की अलख जगा दी है।

धन्यवाद मिशन शिक्षण संवाद🙏


👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश :-

साधन संपन्न होने के लिए अपने सहकर्मियों के साथ काम करें; संसाधनों को विकसित करने और उन्हे अनुकूलित करने के लिए आपके बीच ही आपको कई कुशल साथी मिल जाएंगे। एक सहकर्मी के पास संगीत, जबकि दूसरे के पास कठपुतलियाँ बनाने या कक्षा के बाहर के विज्ञान को नियोजित करने के कौशल हो सकते हैं। आप अपनी कक्षा में जिन संसाधनों को उपयोग करते हैं उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ साझा कर सकते हैं, ताकि अपने स्कूल के सभी क्षेत्रों में एक समृद्ध अधिगम वातावरण बनाने में सबकी सहायता हो सके।🙏


9-संकलन एवं सहयोग

सचिन सक्सेना

मिशन शिक्षण संवाद बदायूँ

24-09-2020


नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर-9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews