दक्षता गणित
दक्षता गणित (कक्षा-3)
999 तक संख्या पहचानें, लिखें, तुलना-क्रम सीखें,
इकाई, दहाई, सैकड़ा पहचानें, संख्या बनाना, तोड़ना सीखें।
घटते, बढ़ते पैटर्न पहचानें, पूरा करने का हो ज्ञान,
सम, विषम संख्याओं को, पहचानना होगा आसान।
तीन अंक की संख्या, जोड़ घटा सकें लम्बवत,
तीन अंक संख्या, 1 अंक से गुणा -भाग कर सकें निम्नवत।
गुणा- भाग, जोड़ घटाने से, प्रश्न हल कर सकें शाब्दिक,
वस्तु के भाग निम्न रूप में, अंश-हर कर सकें प्रदर्शित।
आकारों को पहचानकर, बता पाएँ विशेषता,
मानक इकाइयों के उपयोग करके, बताएँ जोड़ और घटा।
विभिन्न आकृति का परिमाप, ज्ञात कर सकें बच्चे,
पैसों से सम्बंधित जोड़, घटाना सीखें, करें काम अच्छे।
घड़ी देखकर समय का हो सके, उनको भान,
आँकड़े टेली कर सकें, चित्र से बताना हुआ आसान।
कक्षा तीन के बच्चे को, करने होंगे ये काम,
तभी हमारी 14 दक्षताएँ, पाएँगी अपनी पहचान।

रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,

Comments
Post a Comment