हिंदी भाषा

भारत मेरा देश महान,
हिंदी भाषा इसकी शान
संस्कृत जननी, तनया हिंदी
सरस, मधुर, सरल है हिंदी
सीखना हिंदी है आसान
हिंदी भाषा देश की शान
राष्ट्र भाषा का दर्जा पाकर
बढ़ी विश्व में इसकी शान
जन्म भूमि और मातृभूमि जैसा ही
हिंदी भाषा का है सम्मान
ग्यारह स्वर, इकतालीस व्यंजन
तेरह मात्राओं का विधान
अगर समझ में आ जाए तो
हिंदी का हो जाता ज्ञान
हिंदी बोलें, पढ़ें पढ़ाएँ
हिंदी भाषा को अपनाएँ
हिंदी भाषा देश का मान
मेरा भारत देश महान

रचयिता
शालिनी शर्मा,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छापुर,
विकास खण्ड-भगवानपुर,
जनपद-हरिद्वार,
उत्तराखण्ड।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews