मजबूत बनाएँगे बेसिक का किला
अधिगम सामग्री से सजे कक्षों-कक्ष होंगे,
सीखने-सिखाने को आतुर दोनों पक्ष होंगे,
विद्यार्थी हमारे निर्धारित दक्षताओ में दक्ष होंगे,
तभी प्राप्त हमको प्रेरणा लक्ष्य होंगे।
नन्हें परिंदो की उड़ान ऊँची होगी,
बुलंद हौंसले होंगे सीखने में रूचि होगी,
सफलता के मार्ग में दक्षताओं से सुसज्जित प्रेरणा सूची होगी,
मिशन प्रेरणा आया पंचायत परिषद, पालिका में,
जो भी दक्षता आ जाए बालक या बालिका में,
तुरंत दक्षता के आगे टिक लगाएँ प्रेरणा तालिका में।
मजबूत बनाएँगे बेसिक का किला,
जिसे अज्ञान का तूफान न सके हिला,
प्रेरक विद्यालय, प्रेरक ब्लॉक और होगा प्रेरक जिला,
गुणवत्ता के पत्थर से सुदृढ होगी आधारशिला।
संभव नहीं खेती बिना कर्षण के,
जिस प्रकार चलना मुमकिन नहीं बिना घर्षण के,
फिर कैसे उठेगा अधिगम स्तर बिना ध्यानाकर्षण के।
ये नन्हें बच्चे किसी अधिवक्ता की भाँति जिरह करते हैं,
कभी संधि विच्छेद तो कभी समास विग्रह करते हैं,
इन्हीं को ध्यान में रखकर हम शिक्षक शिक्षण संग्रह करते हैं।
रचयिता
वसीम अख़्तर,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय लदपुरा,
विकास खण्ड-अमरिया,
जनपद-पीलीभीत।

Comments
Post a Comment