शिक्षक दिवस
शिक्षक एक आधारशिला है,
विद्या और विद्यालय की,
जीवन ज्योति जला दी जिसने,
मानव के सुविचारों की।
संचालित विद्यालय होते,
शिक्षक की कर्मठता से,
प्रांगण में किलकारी भरता,
बचपन पूर्ण निडरता से।
अर्जित ज्ञान करो निष्ठा से,
गुरु की यह व्याकुलता है,
अर्जुन बनकर लक्ष्य चुनो तुम,
गुरु की यही सफलता है।
बच्चे ही तो गुरु की महिमा,
बच्चे ही संसार हैं,
बच्चे उसकी नेत्र की ज्योति,
बच्चे ही परिवार है।
रचयिता
सीमा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय काज़ीखेडा,
विकास खण्ड-खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।
विद्या और विद्यालय की,
जीवन ज्योति जला दी जिसने,
मानव के सुविचारों की।
संचालित विद्यालय होते,
शिक्षक की कर्मठता से,
प्रांगण में किलकारी भरता,
बचपन पूर्ण निडरता से।
अर्जित ज्ञान करो निष्ठा से,
गुरु की यह व्याकुलता है,
अर्जुन बनकर लक्ष्य चुनो तुम,
गुरु की यही सफलता है।
बच्चे ही तो गुरु की महिमा,
बच्चे ही संसार हैं,
बच्चे उसकी नेत्र की ज्योति,
बच्चे ही परिवार है।
रचयिता
सीमा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय काज़ीखेडा,
विकास खण्ड-खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।

अति सुन्दर रचना 👌👍
ReplyDelete