मिशन शिक्षण संवाद

जन-जन तक शिक्षा की लौ जलाना है
मिशन शिक्षण संवाद ने करके दिखाया है।

कैसे उन्नत करें बेसिक को
मार्गदर्शन करके दिखलाया है
जन-जन को जागृत करने का
ये अभियान मिशन ने चलाया है।

जिले-जिले से शिक्षकों का
जिले-जिले से बच्चों का
सम्मान मिशन ने दिलाया है
शिक्षा की लौ जलाने का
अभियान मिशन ने चलाया है।

काव्यांजलि से लेकर स्वरांजलि तक
योग से लेकर नवाचारों तक
कक्षा कक्ष से विद्यालय तक
पत्रिका से लेकर ब्लॉग तक
स्वस्फूर्ति मिशन ने जगाया है।

जन-जन तक शिक्षा की लौ जलाना है
मिशन शिक्षण संवाद ने करके दिखाया है

रचयिता
हिमांशी यादव,
सहायक शिक्षिका,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खण्ड-सफीपुर,
जनपद-उन्नाव।

Comments

Total Pageviews