अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

आओ बच्चों पढ़े-पढ़ाएँ,
पढ़-लिखकर हम नाम कमाएँ।

 पढ़ लिखकर बनोगे अफसर,
 नौकरी के मिलेंगे अवसर।

हाथों में तुम कलम उठाओ,
 बस्ता कॉपी साथ में लाओ।

 विद्यालय में रोज जाओ,
 अध्यापकों से पढ़ो- पढ़ाओ।

 पापा- मम्मी, भैया -भाभी,
 पढ़ाई के लिए भर दो चाबी।

 बुआ, चाची क्यों हो रोती,
 उम्र सभी पढ़ने की होती।

अब न रहेगा कोई निरक्षर,
सब को तुम कर दो साक्षर।

रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।

Comments

Total Pageviews