10- मेरा विद्यालय रा०आ०प्रा०वि० ऊंचाकोट, विकास खंड - कनालीछीना, जनपद- पिथौरागढ़, उत्तराखंड

 *#मेरा_विद्यालय🏡 #मेरा_गौरव*🏆


👉1) विद्यालय का नाम - रा०आ०प्रा०वि० ऊंचाकोट, विकास खंड - कनालीछीना, जनपद- पिथौरागढ़, उत्तराखंड 

⭐2) स्थापना - 1962

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2749220922022154&id=1598220847122173


👉3) छात्रों की उपलब्धि:--

⭐अ) शिक्षा के क्षेत्र में - अभी तक 13 छात्र - छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं में।

⭐ब) खेलकूद के क्षेत्र में - प्रतिवर्ष बच्चों का चयन जिले तक।

⭐स) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में - प्रतिवर्ष विद्यालय में 

अनेका- अनेक दिवसों में पौधारोपण कार्यक्रम।

⭐द) समाजोपयोगी कार्य - स्वछता अभियान में प्रतिभाग, स्कूल चलो अभियान, वार्षिकोत्सव, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारियां।

⭐य) अन्य - 

सेवित क्षेत्र में 6 से 11 वयवर्ग के 11 बच्चे है परन्तु विद्यालय में वर्तमान छात्र संख्या - 50 हैं। विद्यालय में विभिन्न राष्ट्रीय दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान, कला, निबंध, सूलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना। लेजियम, डंबल से व्यायाम, योग, प्रोजेक्टर से शिक्षण, प्रत्येक कक्षा के लिए अलग- अलग कम्प्यूटर, प्रार्थना सभा में संगीत उपकरण व माइक द्वारा प्रतिदिन अलग अलग सदनों द्वारा संचालन। प्रत्येक वर्ष विद्यालय की पत्रिका का विमोचन करना।






👉4) विद्यालय प्रबंधन द्वारा सहयोग - सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रतिवर्ष 5 वषों से उत्कृष्ट SMC का पुरस्कार प्राप्त किया जा चुका है। दोनों SMC और विद्यालय के सहयोग से आज तक विद्यालय में दर्जनों आधुनिक उपकरणों को विभिन्न माध्यमों द्वारा प्राप्त किया जा चुका है।

👉5) राष्ट्रीय पर्व - समस्त राष्ट्रीय पर्व व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाता हैं।

👉6) शिक्षकों का विवरण -

1. श्री कमान सिंह (प्रधानाध्यापक) 

2. श्री भूपेश पंत (स.अ)

3. श्री केशर सिंह 

4. श्री प्रेम सिंह

👉7) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन - आधुनिक सुसज्जित भवन, आधुनिक बैठक व्यवस्था, शौचालय (4), पेयजल, किचन कम स्टोर रूम, विद्युतिकरण, खेल का मैदान, चहारदीवारी, पुस्तकालय, किचन गार्डन, MDM टेबल,प्रार्थना सभा के लिए टिन सेड सभागार।

👉10) विद्यालय परिसर का विवरण - विद्यालय के चारों तरफ SSB के सहयोग से छायादार वृक्षों की उपलब्धता। केले ,आम, अमरूद, किमु के पेड़ों से विद्यालय सुसज्जित व 5 नाली भूमि खेल के मैदान के लिए उपलब्ध।


संकलन एवं सहयोग :-- श्री हर्षवर्धन जमलोकी एवं श्रीमती लक्ष्मी काला 

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड 

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews