३-राजू एस यादव पू० मा० विद्यालय राजथल, बदायूँ

शिक्षक मित्रों आज हम 5 अगस्त 1990 में जन्मे एक ऐसे युवा वैज्ञानिक बेसिक शिक्षा के शिक्षक भाई से आपका परिचय करा रहे हैं जो हम जैसे तमाम शिक्षक भाई बहिनों के लिए उपयोगी और विज्ञान शिक्षण की नई दिशा के प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं।

https://www.facebook.com/shikshansamvad/posts/1717369385207318
 
जिन्होंने अपने कार्य, लगनशीलता और प्रतिभा की दम से जीवन की तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बाबजूद विद्यार्थी और शिक्षक धर्म के उस  मानवीय पहलू को कर दिखाया जिसे हम अपने जीवन में स्वप्न भी कह सकते हैं।
वह है वैज्ञानिक सोच और विज्ञान शिक्षण की अलख जगाने वाले सम्मानित भाई राजू एस यादव।
जन्म स्थान : भमौरी पट्टी जनपद- सम्भल उत्तर प्रदेश
कार्य : विज्ञान संचार एवं शिक्षण
कार्य स्थल : स0अ0 पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजथल जनपद- बदायूँ उत्तर प्रदेश
इनकी उपलब्धियों का खज़ाना निम्नवत् है----
1-ज़ोन समन्वयक विज्ञान प्रसार नेटवर्क पूर्वी ज़ोन भारत।
2- कक्षा 8 से लेखन कार्य।
3-14 वर्ष की आयु से विज्ञान संचार का कार्य प्रारम्भ किया।
4- आकाशवाणी के 117 केन्द्रों पर प्रसारित कार्यक्रम में विज्ञान संचार के कार्यो की सराहना की गयी।
5- 2006 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ।
6 - 2009 में विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय कैम्प में आमन्त्रित किया गया।
7- 2012 में दून विश्वविद्यालय में विज्ञान पर व्याख्यान दिया।
8- 2013 में जल संरक्षण पर साइंस सिटी अहमदाबाद में आयोजित कैंप में आमन्त्रित किया गया।
9- 2014 में विभिन्न राज्यों में आयोजित गणित पर कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में विज्ञान प्रसार ने आमन्त्रित किया।
10- अब तक लगभग 1000 विद्यालयों में 20 राज्यों में विज्ञान संचार के लिए जा चुके हैं।
11- विभिन्न राज्य स्तरीय विज्ञान कार्यशालाओं में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमन्त्रित किया जाता है।
12-  उत्तर प्रदेश के  जिला विज्ञान क्लबों के कर्यक्रम में भी रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
13- सदस्यता एवं दायित्व आजीवन। सदस्य भारतीय विज्ञान कांग्रेस
सदस्य साइंस और कायनात सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
निदेशक साइंस एनवायरनमेंट एंड एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश।
राज्य सह समन्वयक  स्काउट भर्ती फाउंडेशन उत्तर प्रदेश।
जिला सह समन्वयक राष्ट्रिय बाल विज्ञान कांग्रेस सम्भल।
ऐसी अनेकों हमारे युवा  शिक्षक भाई सम्मानित उपलब्धियों का कारवाँ अभी अनवरत जारी है।
फिर भी बेसिक शिक्षा को नकारात्मक दृष्टि से देखना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। जहाँ ऐसे योग्यतम शिक्षक साथी सेवाएँ दे रहे हों।
हमें यह विश्वास है कि हमारे ऐसे युवा साथी बेसिक शिक्षा एवं अन्य शिक्षक साथियों के लिए अपनी संकल्प शक्ति की दम से निश्चित ही एक नया सबेरा साबित होंगे।
नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर विभाग को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा हो तो कृपया 9458278429 पर परिचय के साथ उपलब्धियाँ भेजने की कृपा करें। क्योंकि बुराई स्वप्रचारित होती है लेकिन अच्छाईयों का प्रचार प्रसार करना पढ़ता है। अभी तक बेसिक शिक्षा में सभी को नकारात्मकता ही नजर आती थी। लेकिन अब हम सब पूर्व धारणाओं को बदलने का संकल्प लेते हैं।
विमल कुमार
कानपुर देहात

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर, यू-ट्यूब एवं वेबसाइट पर  ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग:-
@ http://shikshansamvad.blogspot.in
4- ट्विटर:-
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब:-
@ https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig
6- वेबसाइट:-
@ http://missionshikshansamvad.com

अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews